सूर्यवंशी भी सुपर ओवर में नहीं जीता पाए, श्रीलंकाई प्लेयर्स के साथ धक्कामुक्की

India A vs Sri Lanka A Tri Series super over: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका ए ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए सिर्फ 10 रन ही बना पाई. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत ए के हारते ही मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका ए के खिलाड़ियों संग जमकर बहस हुई और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. ये त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए की तीन मैच में लगातार दूसरी हार है.

वैभव सूर्यवंशी का त्रिकोणीय सीरीज में प्रदर्शन

14(12) vs SL-A
44(22) vs AFG-A
21(14) vs SL-A

Vaibhav Suryavanshi Fight: क्या धक्कामुक्की पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा?

पूरा विवाद इतना बढ़ चुका है कि इससे जेंटलमेंस गेम की इमेज पर भी धक्का लगा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश कोई आधिकारिक सजा की घोषणा करते हैं या वैभव सूर्यवंशी समेत श्रीलंकन प्लेयर्स को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं. अंपायरों और तिलक के बीच बातचीत के दौरान भी सूर्यवंशी चर्चा में शामिल होते दिखे थे, लेकिन मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें पीछे खींच लिया था.

IND A vs SL A: तिलक वर्मा से शुरू हुआ था सारा विवाद

माहौल तभी गर्माना शुरू हो चुका था, जब इंडिया ए ने श्रीलंका ए को आखिरी ओवर में पांच रन नहीं बनाने दिए और मैच टाई हो गया तो इसके बाद अंपायर्स सुपर ओवर के लिए तैयार नहीं थे. कह रहे थे कि लाइट कम है और खेल नहीं हो सकता, लेकिन इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा अंपायर्स भिड़ गए. कई मिनटों तक बहस के बाद अंपायर्स सुपर ओवर के लिए राजी हुए.

Vaibhav Sooryavanshi: हार के बाद मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई

अरे! ये क्या. श्रीलंका A जीत गई, सारे खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे हैं. मामला बिगड़ता हुआ दिख रहा है. वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज हैं और एक फील्डर के साथ उनकी बहस हो रही है. सूर्यांश शेडगे अपने साथी को पीछे खींच रहे हैं, लेकिन वैभव अभी भी कुछ कहना चाहते हैं. ठीक-ठीक क्या हुआ, ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन दोनों टीमें गर्मजोशी से हाथ मिलाती हैं और मुकाबला खत्म हो जाता है.

IND A vs SL A Tri Series LIVE Score: सुपर ओवर में हारी इंडिया ए

सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए, इसके बाद भारतीय टीम के बैटिंग में आने से पहले तिलक वर्मा लगातार अंपायर्स के कुछ बात कर रहे थे. किसी बात पर वह अंपायर्स से नाखुश थे. मगर जब इंडिया ए बैटिंग करने आई तो सूर्यांश शेडगे ने स्ट्राइक ली और शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन ही बना पाए, चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के पास स्ट्राइक आई. जहां उन्होंने चौथी गेंद पर डबल, पांचवीं गेंद पर चौका मारा. आखिरी गेंद पर इंडिया ए को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे. मगर वैभव तेज गेंदबाज मथुलन की यॉर्कर पर कुछ नहीं कर पाए और इंडिया ए सुपर ओवर में हार गई.

Super over LIVE score: श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में बनाए 16 8रन

Super over LIVE score: श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में बनाए 16 8रन

IND A vs SL A: सुपर ओवर में गया मैच

मैच टाई होने के बाद श्रीलंका ए और भारत ए के बीच सुपर ओवर खेले जाने का फैसला लिया गया. पहले अंपायर्स इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपनी मांग पर अड़े रहे. अंपायर्स का तर्क था कि लाइट कमजोर हो चुकी है. बाद में मांग मान ली गई, लेकिन शर्त ये थी कि दोनों टीम इसके लिए तैयार हो.

IND A vs SL A: टाई हो गया मैच, आखिरी गेंद पर 2 रन नहीं बना पाई श्रीलंका ए

एक जबरदस्त मैच का अंदाज जोरदार तरीके से हुआ. भारत ने आखिरी गेंद पर दो रन बचाते हुए. श्रीलंका ए के खिलाफ लगभग हारा हुआ मैच टाई करवा दिया.

IND A vs SL A LIVE: श्रीलंका ए को दो ओवर में 12 रन और चाहिए

ये मैच का डिसाइडिंग ओवर है. अगर यहां इंडिया ए अपना आठवां विकेट नहीं ले पाई तो फिर मैच हार से निकल जाएगा. सदीरा विक्रमसिंघा शतक के करीब है और लगता है कि टीम को जिताकर ही दम लेंगे. भारतीय टीम निश्चित रूप से यहां अंशुल कंबोज को मिस कर रही होगी, जिन्होंने पहले मैच में शानदार यॉर्कर से आखिरी ओवर्स में मैच का पासा पलटा था.

LIVE: अब 4 ओवर में 25 रन चाहिए

मैच धीरे-धीरे करीब होते जा रहा है. यहां से जो टीम अपनी नब्ज पर कंट्रोल रखेगी, वो मैदान मार जाएगी. श्रीलंका ए के लिए सदीरा समरविक्रमा मैदान पर जमे हुए हैं. वह अपने शतक के करीब भी हैं, हालांकि उतने ही रन जीत के लिए भी चाहिए. भारत के लिए 47वां ओवर अनुकूल रॉय लेकर आए हैं. चार ओवर में अब लक्ष्य 25 रन बचा है.

SL A vs IND A: 5 ओवर में श्रीलंका ए को 30 रन की दरकार

अब मामला सीधे-सीधे विकेटों पर आ गया है. भारत को अगर मैच जीतना है तो श्रीलंका को ऑलआउट करना ही होगा क्योंकि हर गेंद पर सिंगल लेकर भी मेजबान ये मुकाबला आसानी से अपने नाम कर सकते हैं. 45 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 236/7

IND A vs SL A LIVE: रोमांचक मोड़ पर मैच

अनुकूल रॉय ने अहम मौके पर आकर इंडिया ए को बड़ी सफलता दिलाई. भारत को विकेट की दरकार थी और 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर 229 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा. अब इंडिया ए को 45 गेंद में 37 रन चाहिए जबकि श्रीलंका ए के पास तीन विकेट और बचे हैं.

LIVE: 194 पर गिरा श्रीलंका ए का छठा विकेट

रोमांचक मोड़ पर मैच. इंडिया ए ने 194 पर गिराया श्रीलंका ए का छठा विकेट.

LIVE IND A vs SL A: श्रीलंका को 138 गेंद में 96 रन की दरकार

सदीरा समरविक्रमा 67 गेंद में 51 रन तो वनुजा सहान 16 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. मैच अब रोमांचक हो चुका है. 27 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 170/5.

IND A vs SL A: 143 रन पर श्रीलंका ए का पांचवां विकेट गिरा

इंडिया ए ने काउंटर अटैक शुरू कर दिया है. 18.4 ओवर में 134 रन पर श्रीलंका ए को चौथा झटका लगा. कप्तान सहान अरच्चिगे 11 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए तो स्कोर में नौ रन और जुड़े ही थे कि मेजबानों को पांचवां झटका लग गया. 143 रन पर श्रीलंका ए की आधी टीम आउट हो गई. सूर्यांश शेडगे ने अपनी ही बॉल पर एक शानदार कैच लपकते हुए अहान विक्रमसिंघे (11 गेंद में 6 रन) की पारी का अंत किया.

LIVE IND A vs SL A: श्रीलंका ए के 100 रन पूरे

इंडिया ए को हर हाल में साझेदारी तोड़ने की जरूरत है. रोशन डिकवेला और सदीरा क्रीज पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं. हर ओवर में न्यूनतम एक बाउंड्री तो आ ही जा रही है. रन गति 8.42 चल रही है. 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 108 रन हो चुका है.

IND A vs SL A: इंडिया ए की जोरदार वापसी

श्रीलंका ए ने भले ही तेजी से रन बनाए और आठ ओवर में स्कोर 76 रन भी हो चुका है, लेकिन टीम ने अपने दो विकेट भी गंवा दिए हैं. विषम हलमबागे 11 गेंद में 17 रन बनाकर आयुष बदोनी का शिकार हुए हैं.

IND A vs SL A: श्रीलंका पहला विकेट गिरा

अविष्का फर्नांडो 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए. लेफ्ट आर्म स्पिनर निशांत सिंधु ने अपने पहले ही ओवर में ये शिकार किया. हालांकि वह श्रीलंका को जबरदस्त शुरुआत दे चुके हैं. 11.20 की रनगति से स्कोरबोर्ड चल रहा है. पांच ओवर में श्रीलंका का स्कोर: 56/1

IND A vs SL A LIVE: इंडिया ए को 10 रन की पेनल्टी

श्रीलंका ए ने पहले ओवर में वैसे तो सिर्फ चार रन ही बनाए, लेकिन स्कोरबोर्ड पर 14 रन जोड़ दिए गए. दरअसल, इंडिया ए को 10 रन की पेनल्टी ठोकी गई थी. यानी श्रीलंका स्कोर 14/0 हो गया. दरअसल, इंडिया ए के विपराज निगम बार-बार मिल रही चेतावनी के बावजूद दो बार पिच के ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ (सुरक्षित क्षेत्र) पर दौड़ते हुए पाए गए, जिसके बाद रेफरी ने इंडिया ए को 10 रन की पेनल्टी ठोक दी.

IND A vs SL A Tri Series LIVE Score: इंडिया ए के पारी 265 रनों पर सिमटी

सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम की अर्धशतकीय पारी से इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले मे 265 रन का स्कोर खड़ा किया. इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा सूर्यांश ने 66 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके अलावा विपराज निगम ने 51 रनों का योगदान दिया. वहीं, गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए विजयकांत वियासकांत और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट अपने नाम किया.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति