पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का ‘Melodi’ मोमेंट वायरल, सेलेब्स ने भी दिए क्यूट रिएक्शन

Last Updated:May 21, 2026, 08:49 IST

पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक फनी वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो में दोनों ‘Melody’ टॉफी को लेकर मजेदार अंदाज में नजर आए, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. प्रियंका चोपड़ा से लेकर अदनान सामी तक कई सितारों ने इस वायरल ‘Melodi’ मोमेंट पर प्यार भरे और मजेदार कमेंट किए.

मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर सेलेब्स का रिएक्शन(फोटो साभार-instahram@shweta.tiwari@priyankachopra@giorgiameloni)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी, मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आए, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. खास बात ये रही कि इस वीडियो पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी मजेदार कमेंट किए.

वायरल हुआ ‘Melodi’ मोमेंट

दरअसल, पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली पहुंचे थे. इसी दौरान उनका और जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सामने आया. वीडियो में मेलोनी कहती नजर आती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं. इसके बाद दोनों साथ में ‘Melody’ टॉफी दिखाते हैं और हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर लोग दोनों के नाम को मिलाकर पहले से ही ‘Melodi’ कहते रहे हैं और अब इस वीडियो ने उस ट्रेंड को और ज्यादा वायरल कर दिया.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पिएम जॉर्जिया ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जॉर्जिया ने कमेंट लिखा है थैंक्यू फॉर द गिफ्ट, अब इस वीडियो पर फिल्मी सितारों का भी रिएक्शन सामने आ रहा है.

सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने मजेदार रिएक्शन दिए. प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो को लाइक किया, जबकि अलीशा चिनॉय ने इसे “क्यूट और चार्मिंग” बताया. वहीं श्वेता तिवारी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” इसके अलावा अदनान सामी ने हार्ट और लाफिंग इमोजी के साथ वीडियो पर प्यार जताया. भूमि पेडनेकर और कनिका कपूर समेत कई सितारों ने भी इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए.

View this post on Instagram

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं. कई लोगों को पहले लगा कि वीडियो एआई से बनाया गया है, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे दोनों नेताओं की दोस्ती और पॉजिटिव बॉन्डिंग बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो को कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज मिल गए. इतना ही नहीं, ‘Melody’ टॉफी और ‘Melodi’ हैशटैग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति