Last Updated:May 08, 2026, 11:52 IST
Water Color Bangles: कांच की नगरी फिरोजाबाद की चूड़ियों का जादू अब नए वॉटर कलर अवतार में महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. अपनी खास चमक और ट्रांसपेरेंट लुक के लिए मशहूर ये चूड़ियां न केवल देखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं. गोल्डन मोती, स्टोन वर्क और घुंघरू के साथ तैयार की गई ये चूड़ियां इन दिनों मार्केट का सबसे बड़ा ट्रेंड बनी हुई हैं. फिरोजाबाद की मशहूर गली बोहरान में मिलने वाली इन चूड़ियों की खासियत यह है कि ये दिखने में जितनी रॉयल हैं, कीमत में उतनी ही किफायती. आइए जानते हैं क्यों खास हैं ये वॉटर कलर चूड़ियां और क्या है इनकी शुरुआती कीमत.
उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद शहर अपनी कांच की चूड़ियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां के लगभग हर घर में चूड़ियां तैयार करने का काम होता है. मार्केट में हमेशा नई-नई डिजाइन की चूड़ियों का क्रेज बना रहता है. शादी-पार्टी हो या रोजमर्रा में पहनने के लिए, यहां हर सीजन और जरूरत के हिसाब से ढेरों विकल्प मिल जाते हैं.
फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में इन दिनों ‘वाटर कलर’ वाली चूड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है. इनका अनोखा लुक महिलाओं को अपनी ओर खींच रहा है. इन चूड़ियों की चमक खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. वाटर कलर में मल्टी-कलर के विकल्प भी आते हैं, जिन्हें महिलाएं किसी भी रंग की ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं.
फिरोजाबाद की चूड़ियों में अलग ही बात होती हैं, हर तरह की चूड़ी अपनी अलग पहचान रखती है. वाटर कलर की चूड़ियों में भी अलग अलग लुक और वर्क देखने को मिलता है. इनमें वाटर कलर वाली चूड़ियां गोल्डन मोती से तैयार की जाती हैं. जिन्हें देखकर महिलाएं पहनने से खुद को रोक नहीं पाती. ये चूड़ियां ट्रांसपेरेंट के साथ गोल्डन चमक अलग ही लुक में दिखाई देती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन ट्रांसपेरेंट चूड़ियों को कई तरह के पैटर्न्स में तैयार किया जाता है. महिलाएं अक्सर अपनी ड्रेस की मैचिंग के हिसाब से इन्हें चुनती हैं. खासकर पीले रंग की वाटर कलर चूड़ियां दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और कलाई पर पहनने के बाद इनकी चमक दूर से ही नजर आती है. इनकी बनावट और डिजाइन महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है.
िरोजाबाद की मशहूर गली बोहरान मार्केट में मिलने वाली ये वाटर कलर चूड़ियां वजन में बहुत हल्की होती हैं. इनका हल्कापन और अलग तरह का रंग इन्हें पहनने में आरामदायक और दिखने में स्टाइलिश बनाता है. महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से यहां से अलग-अलग रंगों की खरीदारी करना पसंद करती हैं.
महिलाओं की कलाई पर खनकने वाली इन चूड़ियों का अपना ही एक अलग आकर्षण है. ट्रांसपेरेंट होने की वजह से ये बेहद खूबसूरत लगती हैं. वैसे तो इसमें कई रंग आते हैं, लेकिन हरा रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. शादियों के सीजन में हरे रंग की इन चूड़ियों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है.
वाटर कलर चूड़ियों को अक्सर महिलाएं भारी कंगन के साथ पहनकर नया लुक देती हैं. आजकल इन्हें घुंघरू के साथ पहनने का भी काफी ट्रेंड चल रहा है. अगर कीमत की बात करें, तो इन चूड़ियों की शुरुआत मात्र 80 रुपये प्रति दर्जन से हो जाती है, जो कि बजट में होने की वजह से महिलाओं के लिए एक बढ़िया विकल्प है.
वाटर कलर चूड़ियों को और भी सुंदर बनाने के लिए उन पर कई तरह की कारीगरी की जाती है. कभी इन पर स्टोन वर्क किया जाता है, तो कभी छोटे-बड़े सफेद मोतियों और नगों से इन्हें सजाया जाता है. यह बारीक काम इन साधारण सी दिखने वाली चूड़ियों को बेहद कीमती और सुंदर लुक दे देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
Source










