शुभमन गिल या रोहित शर्मा… सपना चौधरी किसके साथ करना चाहती हैं स्टेज शेयर
Last Updated:October 08, 2025, 05:31 IST
Sapna Choudhary On Shubman Gill Rohit Sharma: शुभमन गिल और रोहित शर्मा इनदिनों सुर्खियों में हैं. गिल को हाल में रोहित की जगह टीम इंडिया की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया बनाया गया है. इस बीच सपना चौधरी ने गिल और रोहित को लेकर एक बयान दिया है. सपना ने बताया है कि इन दोनों में से वह किसके साथ स्टेज शेयर करना चाहती हैं.
सपना चौधरी ने पॉडकास्ट में पहले शुभमन गिल का नाम लिया.
नई दिल्ली. शुभमन गिल और रोहित शर्मा इस समय चर्चा में हैं. रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छिनकर शुभमन गिल को दे दी गई है. गिल आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की अगुआई करेंगे.इससे पहले गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था. इन सबके बीच हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी भारतीय बल्लेबाजों पर कमेंट कर सुर्खियों में आ गई हैं. सपना ने बताया है कि वह शुभमन गिल और रोहित शर्मा में से किसके साथ लाइव स्टेज शो शेयर करना चाहती हैं. सपना ने पहले तो शुभमन गिल का नाम लिया लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस फैसले के बदल दिया. रोहित और गिल 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में एक साथ वनडे सीरीज में ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. रोहित की लगभग 7 महीने बाद भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलेंगे.
सपना चौधरी(Sapna Choudhary) हाल में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचीं थीं. इस दौरान शुभांकर ने जब सपना से पूछा कि वह किस क्रिकेटर के साथ स्टेज शेयर करना चाहेंगी, तो उन्होंने तपाक से शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम लिया. लेकिन इसके बाद जब शुभांकर ने कहा कि गिल तो आपके लिए बच्चा है तो सपना ने पलटकर कहा कि ठीक है फिर रोहित शर्मा (Sapna Choudhary) .सपना ने कहा कि रोहित छोटा बच्चा नहीं हैं. सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सपना के इस बयान पर लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं.
सपना चौधरी ने पॉडकास्ट में पहले शुभमन गिल का नाम लिया.
View this post on Instagram
शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित- विराट
ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज में खेलेंगे. रोहित और विराट ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद दोनों की टीम में वापसी हो रही है. गिल की टेस्ट में कप्तान शानदार रही थी. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी दिलाई थी. गिल का बल्ले से भी प्रदर्शन शानदार रहा था. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे तारीख जगह समय
पहला वनडे 19 अक्टूबर पर्थ सुबह 9 बजे से
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर एडिलेड ओवल सुबह 9 बजे से
तीसरा वनडे 25 अक्टूबर सिडनी सुबह 9 बजे से.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को भारत में कहां देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लाइव मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें जा सकेंगे. जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2025, 05:31 IST










