कुत्ते की पूंछ को बनाया माइक…सारा ने भाभी सानिया चंडोक संग की खूब मस्ती
Last Updated:October 08, 2025, 06:12 IST
अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने अपनी होने वाली भाभी सानिया चंडोक के साथ एक दिल को छू जाने वाली वीडियो शेयर किया है. सारा और सानिया गार्डन एरिया पालतू डॉग्स के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त को सानिया चंडोक से सगाई की थी.
सारा और सानिया चंडोक पालतू डॉग्स को खूब लाड प्यार कर रही हैं.
नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त में सानिया चंडोक से सगाई की थी. सगाई के कुछ सप्ताह बाद अर्जुन ने अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अर्जुन के बर्थडे के कुछ दिन बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है. जिसमें ननद और भाभी एक साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. सारा ने सोशल मीडिया पर वीडियो का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सानिया और सारा वीडियो में अपने पालतू कुत्तों के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. दोनों अपने ब्लैक कलर के पेट्स को खूब प्यार और दुलार कर रही हैं. फैंस सारा और सानिया के जानवरों के प्रति इतना प्यार देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं.
सारा और सानिया चंडोक पालतू डॉग्स को खूब लाड प्यार कर रही हैं.
View this post on Instagram
ऐसा लगता है कि यह क्लिप सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने जून में शेयर किए गए एक पुराने वीडियो को एडिट कर बनाया है. वीडियो में सारा काले रंग के डॉग की पूंछ को कभी माइक बनाकर कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं तो कभी उसे ढेर सारा लाड प्यार कर रही हैं. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) की सगाई इसके दो महीने बाद अगस्त में हुई थी. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सगाई की खबर आधिकारिक होने से पहले सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक लंबे समय से दोस्त थे. जब से सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की रेडिट पर सगाई की पुष्टि की, फैंस उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी पल पल की अपडेट्स पर नजर रख रहे हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पल भी शामिल हैं.
अर्जुन ने 24 सितंबर को 26वां जन्मदिन मनाया
अर्जुन तेंदुलकर ने 24 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाया था.जिस पर फैमिली और फ्रेंड्स की शुभकामनाओं का तांता लग गया था. जश्न से एक दिन पहले, सारा तेंदुलकर ने अपने भाई के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें अर्जुन उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने लिखा था, ‘कल उसका जन्मदिन है,’ और मजाकिया अंदाज में फैंस से आग्रह किया था, ‘सभी मेरे छोटे भाई को शुभकामनाएं दें.’ साथ ही साथ एक गुस्से वाला इमोजी भी बनाया था.
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं
अर्जुन तेंदुलकर वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने हाल में अलूर में के थिम्मापैया मेमोरियल टूर्नामेंट के दौरान सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. जहां उन्होंने केएससीए इलेवन के खिलाफ तीन विकेट लिए थे. इनमें पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का विकेट भी शामिल था. अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. अर्जुन से सगाई के बाद सानिया लगातार अपने ससुराल के फंक्शन में दिखाई दे रही हैं.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2025, 06:12 IST










