Last Updated:May 08, 2026, 12:11 IST
UP Encounter News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार तेज होता जा रहा है. बीते 48 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए 35 पुलिस एनकाउंटर में 3 बदमाश मारे गए जबकि 35 आरोपी घायल हुए हैं. पुलिस का दावा है कि ज्यादातर मामलों में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जिसके जवाब में कार्रवाई की गई.
यूपी में हुआ ताबड़तोड़ एनकाउंटर
UP Encounter: उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई के बीच पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 35 एनकाउंटर किए. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन कार्रवाइयों में 3 बदमाश मारे गए और 35 आरोपी घायल हुए हैं. वहीं करीब 20 अपराधियों को बिना चोट के गिरफ्तार किया गया. दो घटनाओं में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
ये एनकाउंटर हरदोई, मथुरा, बरेली, गोंडा, इटावा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, शामली, वाराणसी, फतेहपुर, कौशांबी, अमरोहा, रायबरेली, जौनपुर और मऊ समेत कई जिलों में हुए. सबसे ज्यादा 7 एनकाउंटर मुजफ्फरनगर में दर्ज किए गए.
मथुरा में पुलिस ने एक लूटकांड में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की थी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
हरदोई में सात साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी मेनुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर रहा था. आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था.
फतेहपुर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बाबू सिंगरौर को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया. उसके पैर में गोली लगी है. आरोपी पर गैंगरेप, रंगदारी और आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए है.
मुजफ्फरनगर में भी पुलिस ने कई एनकाउंटर कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है. प्रदेश पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh










