UP Aaj Ka Mausam: यूपी मौसम को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 4 मई से शुरू आंधी-बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, औरेया, अलीगढ़, मथुरा, कौशांबीनगर, हाथरस, कांशीरामनगर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, एटा, आगरा, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, जालौन, उन्नाव, कानपुर नगर और एटा में आंधी और बारिश की संभावना है. इसके अलावा बिजनौर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, शाहजहांपुर में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आगरा में बदल गया मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. झमाझम बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. बारिश होने से आगरा में मौसम सुहाना हो गया है.

10 से 13 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान
यूपी में बारिश और ठंडी हवाओं का असर जारी है. बीते 24 घंटे में लखनऊ समेत तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. जालौन में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश, महराजगंज में 23 मिमी और झांसी में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है. कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 से 13 डिग्री तक नीचे पहुंच गया. नजीबाबाद 25°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन के भीतर तापमान के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि सोमवार से पश्चिमी यूपी में फिर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब में 7 मई को छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 7 मई को भी यही स्थिति रहेगी. 8 मई को उत्तराखंड में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 मई को भी यही स्थिति रहेगी. विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है. इसी वजह से अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है.

8 मई के बाद बढ़ सकता है अधिकतम तापमान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 8 मई को प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सिय तक इजाफा हो सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने और आसमान साफ होने के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा. हालांकि अभी सूबे में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति