Last Updated:May 21, 2026, 22:08 IST
Saif Ali Khan and Akshay Kumar movies: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. इन दोनों ने मिलकर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी जॉनर की सात फिल्मों में साथ काम किया है. इनके सफर की शुरुआत 1994 में ‘ये दिल्लगी’ और सुपरहिट ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से हुई थी. इसके बाद दोनों ने ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’, ‘आरजू’ और 2008 की ‘टशन’ में अपनी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई. जल्द ही यह जोड़ी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ के हिंदी रीमेक ‘हैवान’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इसमें मोहनलाल का स्पेशनल कैमियो भी है.
ख़बरें फटाफट
दोनों सितारों में साथ में कई फिल्मों में काम किया है. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पिछले तीन दशकों से दर्शकों को एंटरटेनमेंट करती आ रही है. इन दोनों ने मिलकर अब तक सात फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें एक्शन, रोमांस और कमाल की कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है. इस सुपरहिट जोड़ी की शुरुआत साल 1994 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ से हुई थी, जिसमें काजोल भी अहम भूमिका में थीं. इसी साल दोनों की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ आई, जिसने बड़े पर्दे पर एक पुलिसवाले और एक एक्टर की अनोखी ‘बडी-कॉप’ केमिस्ट्री को हमेशा के लिए अमर कर दिया. साल 1996 में आई ‘तू चोर मैं सिपाही’ में सैफ ने चोर और अक्षय ने पुलिसवाले का रोल निभाकर फैंस को खूब गुदगुदाया था. जबकि 1998 में आई ‘कीमत’ में दोनों का एक्शन अवतार और 1999 की ‘आरजू’ में माधुरी दीक्षित के साथ उनका लव-ट्रायंगल दर्शकों को बेहद पसंद आया था.
लंबे समय तक स्क्रीन शेयर करने के बाद साल 2008 में यह जोड़ी यशराज फिल्म्स की स्टाइलिश एक्शन-कॉमेडी ‘टशन’ में दोबारा साथ नजर आई, जिसमें करीना कपूर और अनिल कपूर भी शामिल थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन अक्षय और सैफ की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग एक बार फिर महफिल लूटने को तैयार है. इस लंबे सफर को आगे बढ़ाते हुए यह जोड़ी फिल्म ‘हैवान’ (2026) के जरिए एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार है. फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी एडाप्टेशन है, जिसमें साउथ के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल ने भी एक बेहद खास और धमाकेदार कैमियो किया है. इतने सालों बाद दोनों को इस नए अवतार में एक-साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.
दोस्ताना आज भी कायम
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि दोनों की टाइमिंग और केमिस्ट्री पर्दे पर एकदम नेचुरल लगती है. जहां अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त फुर्ती और बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं सैफ अपने नवाबों वाले चार्म और सटल कॉमेडी से फिल्म में चार चांद लगा देते हैं. 90 के दशक से शुरू हुआ इनका यह दोस्ताना आज के दौर में भी उतना ही नया और मजेदार लगता है, यही वजह है कि फैंस आज भी इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. चाहे पुराना एक्शन हो या नया सस्पेंस ड्रामा, इन दोनों ‘खिलाड़ियों’ की जुगलबंदी बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा यादगार रहेगी.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Delhi,Delhi,Delhi











