Last Updated:May 08, 2026, 12:31 IST
Saharanpur News: एक किसान के लिए अपने पशु-जानवर बहुत प्रिय होते हैं. जब किसी जानवर की मौत होती है तो उसे अपने बच्चे के जाने जैसा ही दर्द होता है. मगर, सोचिए जिसकी 110 भेड़ों को ही जिंदा मार डाला गया हो उस पर क्या बीतेगी. सहारनपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.
एआई तस्वीर.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी डरावनी खबर सामने आ रही है. यहां के अंबेहटा कस्बे में बुधवार रात चीख-पुकार मच गई. दरअसल, एक बाड़े में 200 भेड़ सो रही थीं. तभी आवारा कुत्तों का झुंड उसमें घुस गया और हमला कर दिया. बेचारी भेड़ चीखती चिल्लाती रहीं… लेकिन उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था. करीब 110 भेड़ों को कुत्तों ने जिंदा नोच खाया. वहीं अन्य भेड़े गंभीर रूप से घायल हैं.
मौसम था खराब
घटना के बाद पशुपालक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी प्रीतम पाल ने कस्बे से बाहर स्थित घेर में करीब 200 भेड़ें बांध रखी थीं. बुधवार रात मौसम खराब होने के कारण वह घेर में बने कमरे में सो गया. देर रात तेज हवा के बीच आवारा कुत्तों का झुंड घेर में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया.
नोच-नोच कर मार डाला
कुत्तों ने कई भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला, जबकि कई भेड़ें दहशत के कारण दम तोड़ गईं. शोर और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पास में संचालित बूचड़खाने से खुले में फेंके जा रहे पशुओं के अवशेषों के कारण इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
लाखों का नुकसान
उनका कहना है कि घटना में करीब 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. हमारी भेड़ तड़प-तड़पकर मर गईं. सूचना मिलते ही पुलिस, लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Saharanpur,Uttar Pradesh











