बंगाल में बीजेपी की जीत से काशी के ‘राम मंदिर’ और ‘बुलडोजर’ की भारी डिमांड

Last Updated:May 08, 2026, 12:44 IST

Varanasi News: वाराणसी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद वाराणसी के काष्ठ कला व्यापारियों की चांदी हो गई है. पश्चिम बंगाल से पहली बार राम मंदिर, राम दरबार और बुलडोज़र के मॉडल की डिमांड आ रही है. नतीजों के बाद से ही पश्चिम बंगाल के कारोबारी बड़ी संख्या में ऑर्डर दे रहे हैं.

बंगाल में बीजेपी की जीत से काशी में बढ़ी लकड़ी के और बुलडोजर की डिमांड

वाराणसी. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बदलाव की तस्वीर आनी शुरू हो गई है. लेकिन यह बदली हुई तस्वीर काशी के काष्ठ कला से बने खिलौने में दिख रही है. पहली बार ऐसा हुआ है कि बंगाल से राम मंदिर, राम दरबार और बुलडोजर के मॉडल के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं. यह तमाम उत्पाद काशी के काष्ठ कला से बने हुए हैं, जिनकी डिमांड विश्व के कोने कोने में रहती है. लेकिन पश्चिम बंगाल अब तक इससे अछूता था. जैसे ही सरकार बदलने की तस्वीर सामने आई, वहां से भी ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है.

काशी के काष्ठ कला से बने राम मंदिर और राम दरबार की डिमांड विश्व के कोने-कोने से आती है. लेकिन यह ऑर्डर बंगला से नहीं आता था. अब तस्वीर बदल गई है. जिस प्रदेश में राम नाम लेना अपराध होता था, उस प्रदेश से अचानक राम मंदिर, राम दरबार और श्री राम की प्रतिमा के साथ लकड़ी के बने बुलडोजर के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं. व्यापारी और युवा युवा उद्यमी शुभी अग्रवाल का कहना है कि यह तस्वीर बीजेपी की जीत के बाद बदली है. जैसे ही बंगाल में बीजेपी की जीत या फिर कहें कि दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ, वैसे ही इन मॉडल के लिए क्योरी आना शुरू हो गई थी. भाजपा की सरकार बनने के बाद ऑर्डर मिलना शुरू हो गया. पहले बंगाल में सिर्फ लकड़ी से बने खिलौने जाते थे,लेकिन अब राम मंदिर, राम दरबार और बुलडोजर के ऑर्डर जा रहे हैं.

बंगाल में दिखने लगी राम राज्य की तस्वीर

इस बदले हुए तस्वीर से ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बंगाल में टीएमसी का डर किस तरह व्याप्त था. श्री राम का उद्घोष करना तो बवाल था ही उनसे संबंधित मॉडल के ऑर्डर भी दुकानदार नहीं देते थे. अब थोक और फूटकर दोनों स्तरों से बिक्री शुरू हो गई है तो कहा जा सकता है कि बंगाल में राम राज्य की तस्वीर दिखनी शुरू हो गई है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति