मैं गर्लफ्रेंड हूं क्या आपकी? ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले राणा ने ऐसा क्यों कहा?

होमखेलक्रिकेट

मैं गर्लफ्रेंड हूं क्या आपकी? ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले राणा ने ऐसा क्यों कहा?

Last Updated:October 08, 2025, 08:47 IST

हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गेंदबाज के लिए तैयार हैं. भारतीय तेज गेंदबाज राणा से जब एयरपोर्ट पर एक फैन ने हाथ पकड़कर फोटो खिंचवानी चाही तो इस पेसर ने कहा कि मैं गर्लफ्रेंड हूं क्या आपकी?

हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन को तैयार हैं.

नई दिल्ली. हर्षित राणा ने बहुत कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है. राणा गेंदबाजी के साथ साथ लोअर ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हैं. हाल में राणा के साथ एक शख्स ने फोटो खिंचवानी चाही तो इस गेंदबाज ने मजेदार जवाब दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग जोर जोर से ठहाका लगाने लगे. राणा आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पिचें तेज गेंदबाजों की मुफीद होती हैं. ऐसे में यह भारतीय तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल वाली पिचों पर अपना जादू दिखाने को बेताब होगा.

हर्षित राणा (Harshit Rana) का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में राणा अपना सामान लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा रहे होते हैं. तभी एक शख्स उनके पास आता है और उनके हाथों में हाथ डालने लगता है. ऐसा देखकर राणा ने बिना एक भी पल गंवाए कहा कि अरे, अरे, मैं गर्लफ्रेंड हूं क्या आपकी?’ इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी जोर जोर से हंसने लगते हैं.

View this post on Instagram

हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगे जलवा
मजेदार बात यह रही कि हर्षित राणा के इतना कहते हीं उस शख्स ने तुरंत अपना हाथ वापस खींच लिया. हालांकि बाद में राणा ने उसके साथ फोटो खिंचवाई. जैसा कि राणा ने वीडियो में कहा, उनकी अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया में है. जहां वह वनडे और टी20 दोनों टीमों का हिस्सा बनने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 19 अक्टूबर से 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

हर्षित राणा को लेकर सवाल उठते रहे हैं
हर्षित राणा उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक हैं जिनका करियर गौतम गंभीर की कोचिंग में निखर कर आया है. हालकि इस तेज गेंदबाज ने खुद को उस भरोसे के काबिल साबित किया है.ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उनका टी20 कौशल पहले से ही देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है. बावजूद इसके लोग राणा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.कुछ लोगों का मानना ​​है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली से आते हैं और हर्षित भी दिल्ली के रहने वाले हैं इसलिए वो राणा को तरजीह दे रहे हैं. पूर्व चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत राणा की कड़ी आलोचना करते रहे हैं.

हर्षित राणा का क्रिकेट करियर
23 साल के हर्षित राणा ने भारत के लिए अभी तक 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट लिए हैं जबकि 5 वनडे में राणा के नाम 10 विकेट दर्ज हैं. 3 टी20 में दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 5 विकेट ले चुका है वहीं 14 फर्स्ट क्लास मैचों में राणा के नाम 50 विकेट दर्ज हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 08:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति