Last Updated:May 08, 2026, 12:41 IST
अयोध्या में स्थित दशरथ महल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि त्रेतायुग की राजसी परंपरा और श्रीराम परिवार की स्मृतियों का जीवंत प्रतीक माना जाता है. दशरथ महल में पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है. कहा जाता है त्रेता युग में इसी स्थल पर महाराज दशरथ निवास करते थे इतना ही नहीं धर्म नगरी अयोध्या में इसी जगह को बड़ी जगह के नाम से भी जाना जाता है.
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या अपने मठ मंदिर और पौराणिक स्थलों के लिए पूरे विश्व में विख्यात है. इसी अयोध्या में स्थित दशरथ महल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि त्रेतायुग की राजसी परंपरा और श्रीराम परिवार की स्मृतियों का जीवंत प्रतीक माना जाता है. दशरथ महल में पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है. कहा जाता है त्रेता युग में इसी स्थल पर महाराज दशरथ निवास करते थे इतना ही नहीं धर्म नगरी अयोध्या में इसी जगह को बड़ी जगह के नाम से भी जाना जाता है.
दशरथ महल में एक साथ रहता था परिवार
दरअसल अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान राम जन्मभूमि के बाद सबसे प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है .धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में यही वह स्थान था जहां अयोध्या नरेश राजा दशरथ का विशाल राजमहल हुआ करता था. इसी महल में भगवान श्रीराम अपने भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ निवास करते थे. यही नहीं, माता कौशल्या, माता कैकेयी और माता सुमित्रा सहित पूरे राज परिवार की स्मृतियां भी इस स्थल से जुड़ी हुई मानी जाती हैं. आज भी यहां श्रीराम परिवार की सुंदर प्रतिमाएं विराजमान हैं. जिनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.
कहा जाता है बड़ी जगह
स्थानीय संतों और महंतों के अनुसार इस स्थान को बड़ी जगह कहने के पीछे वजह इसकी विशाल धार्मिक प्रतिष्ठा और राजसी पहचान है. यह केवल एक मंदिर नहीं बल्कि श्रीराम के संपूर्ण राज परिवार का निवास स्थल माना जाता है. यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, पर्व और उत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं.रामनगरी में आने वाले श्रद्धालु मानते हैं कि दशरथ महल के दर्शन किए बिना अयोध्या यात्रा अधूरी रहती है यही कारण है कि यह स्थल आज भी आस्था, इतिहास और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.
स्थानीय लोगों ने दिया नाम
रामशरण दास बताते हैं कि दशरथ महल स्थान को बड़ी जगह का नाम समाज द्वारा दिया गया है. यह स्थल महाराज चक्रवर्ती दशरथ का स्थल है. महाराज दशरथ के व्यक्तित्व और उनके प्रभाव की वजह से उस स्थान को बड़ा स्थान अथवा बड़ी जगह के नाम से जाना जाने लगा. अयोध्या आने वाले श्रद्धालु राम मंदिर के बाद सीधे इसी स्थल पर पहुंचते हैं ,दर्शन पूजन करते हैं. यहां का मान्यता भी है कि यहां पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh










