Last Updated:May 22, 2026, 09:27 IST
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ उनका ऑल ब्लैक लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उनके कान्स रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार है. उससे पहले अब उनका ऐयरपोर्ट लुक इंटरनेट पर छा गया है, नीचे देखें तस्वीरें और वीडियोज..
Cannes 2026 के रेड कार्पेट से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन का ऐयरपोर्ट पर जलवा ( फोटो साभार-instagram@manav.manglani)
नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी फैंस उनकी रेड कार्पेट अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कान्स के लिए जाने से पहले ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया, जहां मां-बेटी की जोड़ी ने अपने स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस और पपराजी की नजरें बस उन्हीं पर टिकी रहीं.
ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान डिजाइनर ध्रुव कपूर के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन के ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को गुच्ची के डायना बैग और सिग्नोरिया बूट्स के साथ पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कोट भी कैरी किया था, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया. उनका यह एयरपोर्ट स्टाइल सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने तैयार किया था.
आराध्या ने किया मां के साथ ट्विन
इस दौरान अपनी मां ऐश्वर्या की तरह आराध्या बच्चन भी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. मां-बेटी की ट्विनिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए पपराजी को पोज दिए और हाथ हिलाकर फैंस से मिली और थैंक्यू भी किया. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया, ऐश्वर्या कितनी भी बिजी हों,वो अपने फैंस को कभी दुखी नहीं करती हैं.
एक्ट्रेस को हमेशा ही बड़ी सादगी से पेश आते देखा गया है,अब इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ कान्स जैसे बड़े इवेंट में शामिल होने के लिए वे ऐयरपोर्ट पर पहुंची जहां उनके कुछ फैंस ने उनसे मिलने और फोटो क्लिक कराने की इच्छा जताई.जिसपर एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से रिएक्ट किया और फोटोज क्लिक कराया. लुक के अलावा फैंस उनके बिहेवियर की भी काफी सराहना कर रहे हैं.
View this post on Instagram
कान्स से पुराना है ऐश्वर्या का रिश्ता
कान्स की क्वीन कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशकों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का बड़ा चेहरा रही हैं. साल 2003 से वह लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर इस इंटरनेशनल इवेंट का हिस्सा बनती आ रही हैं. हर साल उनके रेड कार्पेट लुक्स आते ही खबरों में छा जाते हैं. फैंस को हमेशा इंतजार रहता है कि इस बार वह किस नए अंदाज में नजर आएंगी.
2002 में किया था कान्स डेब्यू
ऐश्वर्या ने साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के साथ कान्स में डेब्यू किया था. उस दौरान वह शाह रुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ नजर आई थीं. उन्होंने अपने डेब्यू में नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई पीली साड़ी पहनी थी, जिसे आज भी कान्स के सबसे आइकॉनिक फैशन मोमेंट्स में गिना जाता है.
आलिया भट्ट ने भी की थी तारीफ
दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट भी ऐश्वर्या के उस पुराने कान्स लुक की फैन हैं. एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि ‘देवदास’ प्रीमियर में ऐश्वर्या का साड़ी लुक उनके सबसे पसंदीदा कान्स फैशन मोमेंट्स में से एक है. अब एक बार फिर ऐश्वर्या कान्स 2026 में अपना नया फैशन स्टेटमेंट पेश करने के लिए तैयार हैं और फैंस की नजरें उनके रेड कार्पेट लुक पर टिकी हुई हैं.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में










