कोहली की रईसी के आगे कहीं नहीं ठहरते रोहित, नेटवर्थ में 5 गुना का अंतर

Last Updated:October 09, 2025, 09:31 IST

Virat Kohli net worth more than 5 times Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व क्रिकेट में बहुत बड़े नाम हैं. वर्तमान में दोनों अलग वजहों से चर्चा में हैं. दोनों ने क्रिकेट से खूब पैसे कमाए हैं. दोनों की नेटवर्थ में बहुत बड़ा गैप है. रोहित और कोहली क्रिकेट के अलावा विज्ञापन और आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) वर्तमान में लंदन में हैं. वह 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने को तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जहां कोहली मैदान पर उतरने को तैयार हैं. उनकी गिनती की दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर में होती है. विराट की नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ है.

विराट कोहली को बीसीसीआई ने ग्रेड A+ का कॉन्ट्रेक्ट दिया है. इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 7 करोड़ की सैलरी देती है.विराट आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं जहां उन्हें 2025 सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये मिले थे. उन्हें आरसीबी ने इस रकम में रिटेन किया था. आईपीएल से कोहली करीब 200 करोड़ कमा चुके हैं.

विराट कोहली का दिल्ली के अलावा गुरुग्राम,मुंबई और लंदन में भी घर है. उनके पास बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं जिसमें प्यूमा, एमआरएफ और ऑडी इंडिया शामिल हैं. वह इन कंपनियों के विज्ञापन से करोड़ों का चार्ज करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विराट कोहली की रईसी के मामले में रोहित शर्मा कहीं नहीं ठहरते हैं. दोनों के नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की नेटवर्थ लगभग 214 से 230 करोड़ है.

वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा को बीसीसीआई से सालाना 7 करोड़ की सैलरी मिलती है.वह भारतीय क्रिकेट कोर्ड के A+ ग्रेड में शामिल हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पिछले सीजन 2025 में 16.35 करोड़ में रिटेन किया था. रोहित आईपीएल से करीब 150 से 200 करोड़ के आसपास कमाई कर चुके हैं.

रोहित शर्मा जिन कंपनियों के विज्ञापन करते हैं उनमें एडिडास, सीईएट और मैक्स लाइफ एंश्यूरेंस शामिल हैं. रोहित कई कंपनियों के ब्रैंड एम्बेस्डर भी हैं. रोहित का मुंबई में घर है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे. दोनों लगभग सात महीने के बाद भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दिया है.

First Published :

October 09, 2025, 09:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति