पूरी टीम बस से पहुंची, राणा खुद कार चलाते आए, कोच गंभीर के घर अकेले क्यों गए?
Last Updated:October 09, 2025, 10:02 IST
Gautam Gambhir Dinner Party: हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में जहां पूरी टीम बस से पहुंची तो हर्षित राणा अपनी कार खुद ड्राइव करते हुए पहुंचे.
गौतम गंभीर की डिनर पार्टी में पहुंचे अकेले पहुंचे हर्षित राणा
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होना है. इस आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर में पार्टी रखी. कोच साब की आलीशान कोठी दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर एरिया में है. पूरी भारतीय टीम बस में सवार होकर यहां डिनर पार्टी के लिए पहुंची. लेकिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन यानी पूरी लाइमलाइट तो हर्षित राणा ले गए.
खुद कार ड्राइव करते पहुंचे हर्षित राणा
आठ अक्टूबर को रात आठ बजे के आसपास भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर के घर पहुंचे. केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह वाइट टी-शर्ट में नजर आए तो रात में भी कप्तान शुभमन गिल की आंखों से काला चश्मा नहीं उतरा. लेकिन हर्षित राणा की एंट्री सबसे धांसू थी. हर्षित राणा टीम बस में नहीं बल्कि अपनी बीएमडब्ल्यू कार खुद ड्राइव करते हुए पहुंचे. ब्लैक आउटफिट में इस पेसर का स्वैग देखते ही बनता था.
Harshit Rana arrived separately in a special car at coach Gautam Gambhir’s house for the team dinner. pic.twitter.com/ucse2nQL1a
टीम बस में क्यों नहीं आए हर्षित राणा?
दरअसल, ये टीम डिनर भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में शामिल प्लेयर्स के लिए था. हर्षित राणा इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है, राणा भारतीय टीम के साथ होटल में नहीं रुके हैं. इसके बावजूद उनका पार्टी में पहुंचना हेड कोच गौतम गंभीर से उनकी करीबी झलकाता है. इसलिए वह प्रोटोकॉल के तहत टीम बस में सवार नहीं हो सकते थे.
#WATCH | Indian Men’s Cricket team and support staff arrive at the residence of team India head coach Gautam Gambhir, in Delhi He has hosted a special dinner for them ahead of the second and final Test against the West Indies, which begins on October 10 at the Arun Jaitley… pic.twitter.com/QFhSGRoQDo
सिलेक्शन को लेकर सवालें में राणा
हर्षित राणा बीते कुछ वक्त से लगातार हर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाए जा रहे हैं, भले ही उन्हें मैच खेलने मिले या नहीं वह 15 मेंबर स्क्वॉड में जगह बना ही जाते हैं, जिससे कई लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तो यहां तक दावा कर दिया कि लगातार बदलावों को देखते हुए यह तेज गेंदबाज भारतीय टीम का एकमात्र “स्थायी सदस्य” लगता है.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 09, 2025, 10:02 IST











