Last Updated:May 09, 2026, 06:38 IST
Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब यूपी के संभल और बदायूं तक पहुंच गई है. लगातार जांच जारी है. पुलिस कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है. जैसे ही पता लगा कि यूपी में हत्यारे छिपे बैठे हैं तो बंगाल पुलिस पहुंच गई बदायूं. हालांकि, पुलिस को जाना कहीं और था. आइए जानते है सबकुछ.
सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या केस पर अपडेट.
लखनऊ: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रभान रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के लिए टीम यूपी के बदायूं और संभल तक पहुंच गई थी. हालांकि, पुलिस की टीम को जाना तो संभल था, लेकिन भूलवश बदायूं आ गई थी. मगर, दोनों ही जगह से निराशा हाथ लगी और वापस लौटना पड़ा. आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह है मामला
चंद्रनाथ रथ की छह मई की रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर जा रहे थे. हमलावर ने उन्हें सीने में दो और पेट में एक गोली मारी. 2013 में जब सुवेंदु तृणमूल में थे. तब उनके निजी सहायक प्रदीप झा की मौत हुई थी. हालांकि, जांचकर्ताओं ने मौत को सामान्य माना था. इसके बाद 2018 में उनके पीएसओ शुभव्रत चक्रवर्ती मृत मिले थे. पुलिस ने इसे आत्महत्या माना. इसके बाद 2021 में सुवेंदु के एक और पर्सनल असिस्टेंट पुलक लाहिड़ी की भी असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई थी.
अब पुलिस जांच में जुटी
बंगाल पुलिस ने जांच के दौरान कार और एक बाइक बरामद की थी. साथ ही घटना के समय मोबाइल टावर के मोबाइल का डाटा एकत्र कर उसकी जांच में दो नंबर यूपी के निकले थे. उनसे पुलिस ने पूछताछ की थी. इसके बाद पुलिस ने बदायूं व संभल जाने का फैसला लिया. दअरसल पश्चिम बंगाल पुलिस टीम को जनपद संभल के गुन्नौर जाना था. वहां एक संदिग्ध की तलाश थी. मगर कोई सुराग न मिलने के कारण पुलिस टीम वापस लौट गई. बंगाल पुलिस को बदायूं की लोकेशन मिली थी. मगर सही जनपद संभल था. पश्चिम बंगाल पुलिस टीम भूलवश बदायूं आ गई थी.
क्या बोलीं बदायूं की एसएसपी?
बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस टीम सुबह बदायूं आई थी. उन्हें संभल के गुन्नौर जाना था. वहां किसी की तलाश और कुछ सबूतों की जानकारी लेनी थी. मगर वहां कुछ न मिलने के कारण टीम वापस चली गई. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस टीम को अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि चंद्रनाथ की हत्या के लिए किलर हायर किए गए थे.
संभल कनेक्शन पर पुलिस का बड़ा बयान
संभल कनेक्शन की खबरों पर पुलिस ने बड़ा बयान दिया है. संभल एसपी ने बंगाल पुलिस की ओर से जिले में छापेमारी किए जाने की खबर को पूरी तरह गलत और अविश्वसनीय बताया है. एसपी ने साफ कहा कि अब तक ऐसी कोई कार्रवाई संभल में नहीं हुई है और मामले से जिले के किसी कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई. पुलिस प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि बिना आधिकारिक पुष्टि के खबरें प्रसारित न की जाएं.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











