‘करुप्पु’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Last Updated:May 23, 2026, 09:52 IST

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फैंटेसी-कोर्टरूम ड्रामा फिल्म करुप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के महज 8 दिनों के भीतर इस माइथोलॉजिकल मास एंटरटेनर ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. पिछले कुछ समय से फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे सूर्या के लिए यह मूवी धमाकेदार कमबैक साबित हुई है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमी नहीं है और तमिल सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार सूर्या की एक्शन थ्रिलर फिल्म करुप्पु ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस माइथोलॉजिकल मास एंटरटेनर फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद थिएटर्स में इस फिल्म का दबदबा और दर्शकों की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है.

आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्मों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा, लेकिन अब फैंस ‘करुप्पु’ की शानदार कामयाबी को उनकी एक धमाकेदार और बड़ी वापसी के रूप में देख रहे हैं.

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार भारत में 7.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे पहले फिल्म ने 7वें दिन 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस लिहाज से देखें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में महज 3.7 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो यह साफ दिखाता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ अभी भी बेहद मजबूत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिलीज के आठवें दिन ‘करुप्पु’ को देशभर में कुल 4521 शोज मिले. दिलचस्प बात यह है कि पिछले दिन 30.5 फीसदी के मुकाबले शुक्रवार को थिएटर्स में दर्शकों की तादाद बढ़कर 31.4 फीसदी दर्ज की गई. इस शानदार रफ्तार के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 121.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि 8 दिनों में ग्रोस कलेक्शन 140.86 करोड़ रुपये हो चुका है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म को लगातार मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. ‘करुप्पु’ ने 8वें दिन विदेशों से 3.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके बाद इसका टोटल ओवरसीज ग्रोस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेश की इस कंबाइंड कमाई की बदौलत फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 200.86 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है.

फिल्म की इस बंपर कमाई में सबसे बड़ा हाथ इसके तमिल वर्जन का रहा. आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ तमिल भाषा से 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तमिल थिएटर्स में कुल ऑक्यूपेंसी 36 फीसदी रही, जिसमें नाइट शोज 48.77 फीसदी और इवनिंग शोज को सबसे ज्यादा दर्शक 38.23 फीसदी मिले. दूसरी तरफ, फिल्म के तेलुगु वर्जन ने आठवें दिन 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जहां कुल ऑक्यूपेंसी करीब 20 फीसदी दर्ज की गई.

तमिलनाडु एक बार फिर सूर्या की फिल्म करुप्पु के लिए सबसे बड़ा गढ़ साबित हुआ. आठवें दिन सिर्फ तमिलनाडु से फिल्म को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये और कर्नाटक से 75 लाख रुपये का बिजनेस किया.

बताते चलें कि ‘करुप्पु’ एक ऐसी माइथोलॉजिकल मास एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें फैंटेसी, इमोशन और कोर्टरूम ड्रामा का बेहद अनोखा मिक्स देखने को मिलता है. फिल्म में सूर्या ने सरवनन नाम के एक वकील का किरदार निभाया है, जो न्याय के देवता करुप्पुसामी का इंसानी अवतार बनता है. कहानी एक लाचार पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सब कुछ लुट जाने के बाद भ्रष्ट कानूनी सिस्टम के जाल में फंस जाते हैं और फिर उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सूर्या की एंट्री होती है. इसमें तृषा कृष्णन ने भी लीड रोल निभाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति