Last Updated:May 09, 2026, 07:22 IST
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बतायाकी की बच्चों को पढ़ाई लिखाई में तकनीकी सुविधा और बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलने जा रही है इसके लिए सभी केंद्रों पर टीवी लगाई जा रही है. शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत जिले के 711 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित किया गया है जहां पर इस सुविध
आजमगढ़: प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक तरफ प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को जरूरत के अनुसार हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें अधिक से अधिक सुविधा मिल सके. इसी क्रम में अब आजमगढ़ जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी हाईटेक बनाया जाएगा. आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा अन्य जरूरी तकनीकी विकास कार्य भी किए जाएंगे, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके.
क्या कुछ हो रहा खास
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में तकनीकी सुविधा और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की जा रही है. इसके लिए सभी केंद्रों पर टीवी लगाए जा रहे हैं. शुरुआत में इस योजना के तहत जिले के 711 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां इस सुविधा का संचालन किया जाएगा.
आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट
इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के दौरान बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को स्वच्छ पेयजल के साथ अनुकूल वातावरण भी मिल सके.
उन्होंने बताया कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के अंतर्गत इस कार्य का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके लिए प्रथम चरण में जनपद के 5588 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 711 केंद्रों का चयन किया गया है, जहां बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. बच्चों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी, ताकि उन्हें नए और बेहतर तरीके से सिखाया और समझाया जा सके. बच्चों की शुरुआती शिक्षा को और रोचक बनाने के लिए उन्हें स्मार्ट क्लास तकनीक से पढ़ाया जाएगा.
पोषण वाटिका का भी होगा निर्माण
इसके अलावा दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से बच्चों को शब्दों और अक्षरों का ज्ञान भी कराया जाएगा, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजों के साथ शैक्षणिक शिक्षा भी प्राप्त कर सकें. सबसे खास बात यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए पोषण वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा.
कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के लिए यहां नई और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Azamgarh,Azamgarh,Uttar Pradesh











