Last Updated:May 23, 2026, 10:41 IST
टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं, जिन्होंने साथ काम किया. दोस्ती हुई. प्यार हुआ और डेट करने के बाद शादी की और खुशहाल जीवन की शुरुआत की. लेकिन कई कपल के बीच अच्छी शुरुआत के बाद कुछ भी ठीक नहीं चला और तलाक हुआ. लेकिन एक टीवी कपल के बीच तो बात इससे कहीं ज्यादा आगे तक बढ़ी. एक फेरीटेल का बुरा अंत हुआ.
हम जिन दो कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, उनमें से एक एक्टर ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार से एक अच्छी इमेज बनाई. एक आदर्श बेटा और पति का रोल निभाकर लाखों दिलों पर राज किया. लाखों लोगों के साथ-साथ एक्टर ने एक एक्ट्रेस के दिल पर भी राज कर लिया. काम के दौरान एक्ट्रेस मुलाकात हुई. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और तलाक हुआ. (फाइल फोटो)
इन दोनों कपल की मुलाकात साल 2008 में जिम्मी शेरगिल स्टारर ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी. तब एक्टर फिल्म के ऑफिशियल डिजाइनर थे. जबकि एक्ट्रेस लीड एक्ट्रेस थीं. शूटिंग के दौरान दोनों दोस्त बन गए और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया. ये दोनों कोई और नहीं बल्कि करण मेहरा और निशा रावल हैं. (फाइल फोटो)
करण मेहरा और निशा रावल को पहली नजर में ही प्यार हो था. करण ने घुटने पर बैठकर निशा को प्रपोज किया. प्रपोजल के बाद करण मेहरा और निशा रावल ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए पांच साल तक डेट किया. पांच साल साथ रहने के बाद करण और निशा को समझ आ गया कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं और साथ में बूढ़े होना चाहते हैं. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दो साल के एज गैप के बावजूद, करण मेहरा और निशा रावल ने 24 नवंबर 2012 को शादी कर ली. उनकी शादी करण के नोएडा वाले घर में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. शादी का जश्न 5 दिनों तक चला. शादी के चार साल बाद, जब करण मेहरा ‘बिग बॉस 10’ के घर में थे, उनकी पत्नी निशा रावल को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं और 14 जून 2017 को दोनों ने अपने बेटे कविश मेहरा का स्वागत किया. (फाइल फोटो)
कोरोना वायरस महामारी के बीच मई 2021 में पहली बार मीडिया में खबरें आईं कि करण मेहरा और निशा रावल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. कहा गया कि दोनों अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. उस वक्त करण पंजाब में शूटिंग कर रहे थे और निशा मुंबई में अपने बेटे के साथ थीं. अफवाहें थीं कि उनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं. (फाइल फोटो)
हालांकि, शुरुआत में करण और निशा ने इन खबरों को खारिज कर दिया था. लेकिन बाद में हालात बिगड़े हुए नजर आए. निशा ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशा ने करण के खिलाफ झगड़े के बाद केस दर्ज कराया. (फाइल फोटो)
तलाक के बाद निशा रावल रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं. जबकि करण मेहरा म्युजिक वीडियोज, टीवी शो और पंजाबी फिल्मों समेत अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. अब निशा और करण ने अलग-अलग राहें चुन लीं. निशा अपने बेटे कविश के खुशी-खुशी समय बिता रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











