अनुपम खेर को किससे डर लगता है, कौन हैं बेस्ट कॉम्पिटिटर? खुद बताया नाम

Last Updated:May 23, 2026, 13:25 IST

Anupam Kher Exclusive Interview: अनुपम खेर ने News18 India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि उन्हें किससे डर लगता है और उनका असली कॉम्पिटिटर कौन है. दिग्गज अभिनेता ने कहा कि उनका मुकाबला अपनी उम्र के कलाकारों से नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन जैसे नए एक्टर्स से है. अनुपम खेर ने माना कि नई पीढ़ी के कलाकारों से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है और वही उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं.

अनुपम खेर ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि उनका असली कॉम्पिटिशन नए एक्टर्स से है.

Anupam Kher Exclusive Interview: बॉलीवुड में चार दशक से ज्यादा समय तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अनुपम खेर आज भी खुद को सीखने वाला कलाकार मानते हैं. यही वजह है कि 500 से ज्यादा फिल्मों, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और थिएटर की लंबी यात्रा के बाद भी उनके अंदर वही भूख दिखाई देती है, जो किसी नए कलाकार में होती है. News18 India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनुपम खेर ने अपने करियर, थिएटर, संघर्ष और कॉम्पिटिशन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बेहद ईमानदारी से कहा कि उन्हें अपने उम्र के कलाकारों से नहीं बल्कि नई पीढ़ी के एक्टर्स से डर लगता है. अनुपम खेर ने कहा, ‘मेरा कॉम्पिटिशन मेरे बराबर उम्र के लोगों से नहीं है. मेरा कॉम्पिटिशन कार्तिक आर्यन और उनके जैसे नए एक्टर्स से है.’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि नए कलाकारों के अंदर एक अलग तरह की ऊर्जा और भूख होती है. यही चीज उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि जब वह कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. अनुपम खेर ने कहा, ‘इनसे मुझे एनर्जी मिलती है. अगर आप सीखना बंद कर देंगे तो आप खत्म हो जाएंगे.’ उन्होंने यह भी माना कि आज का सिनेमा तेजी से बदल रहा है और युवा कलाकार अपनी मेहनत, सोशल मीडिया कनेक्ट और नए सोच के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना रहे हैं.

थिएटर ने सिखाया जिंदगी का असली सबक

अनुपम खेर ने थिएटर को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा स्कूल बताया. उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने के बाद भी उन्होंने थिएटर कभी नहीं छोड़ा. उन्होंने याद किया कि फिल्मों में सफलता मिलने के कुछ साल बाद ही उन्होंने किरण खेर के साथ ‘सालगिरह’ नाटक किया था. इसके बाद उन्होंने ‘कुछ भी हो सकता है’ जैसे नाटक किए, जिसके 500 से ज्यादा शो हो चुके हैं. अनुपम खेर का मानना है कि थिएटर इंसान को जिंदगी से जोड़े रखता है. उन्होंने कहा, ‘जब लगता है कि किसी एक्टर पर जंग लगने लगी है, तब थिएटर करो. जंग उतर जाती है.’

स्कूल के नाटक में हो गया था बड़ा कांड

इंटरव्यू में अनुपम खेर ने अपने स्कूल के दिनों का बेहद मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि पांचवीं क्लास में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का रोल किया था. उन्हें स्टेज पर एक डायलॉग बोलना था, जिसके बाद सामने वाला कलाकार गिर जाता. लेकिन जैसे ही उन्होंने डायलॉग बोला, सामने वाला बच्चा नहीं गिरा. दूसरी बार बोला, तब भी नहीं गिरा. तीसरी बार जब उन्होंने डायलॉग दोहराया तो अचानक दूसरा बच्चा उठकर उन्हें ही ऑडियंस में फेंक दिया. अनुपम खेर ने हंसते हुए कहा कि थिएटर में ऐसे डिजास्टर होते हैं जो फिल्मों में कभी नहीं मिलते.

‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ में कर दी थीं 27 गलतियां

अनुपम खेर ने अपने स्कूल के एक और नाटक ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ का किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि रिहर्सल के दौरान उन्होंने आठ लाइनों में 27 गलतियां कर दी थीं. इसके बाद प्रिंसिपल ने उन्हें नाटक से निकालने तक की बात कह दी थी. हालांकि उनके टीचर ने उन्हें मौका दिया. बाद में स्टेज पर उन्होंने इम्प्रोवाइज करते हुए ऐसा प्रदर्शन किया कि वही घटना उनके लिए जिंदगी का बड़ा सबक बन गई. अनुपम खेर ने कहा कि थिएटर ने उन्हें सिर्फ एक्टिंग नहीं सिखाई बल्कि जिंदगी को समझना भी सिखाया.

आज भी खुद को स्टूडेंट मानते हैं अनुपम खेर

आज भी अनुपम खेर खुद को किसी स्टार की तरह नहीं बल्कि एक छात्र की तरह देखते हैं. यही वजह है कि वह नई पीढ़ी के कलाकारों को अपना कॉम्पिटिटर मानते हैं. उन्होंने साफ कहा कि उम्र कभी कॉम्पिटिशन तय नहीं करती, बल्कि मेहनत और सीखने की भूख तय करती है. अनुपम खेर का यह नजरिया युवाओं को भी काफी प्रेरित कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यही वजह है कि अनुपम खेर आज भी हर पीढ़ी के पसंदीदा कलाकार बने हुए हैं.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति