इजराइल-ईरान युद्ध से आगरा का टूरिज्म बिजनस धड़ाम, 5 लाख लोगों पर सीधा असर

Last Updated:March 11, 2026, 06:55 IST

Israel-Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब आगरा के टूरिज्म इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. विदेशी पर्यटकों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह इस इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी काफी परेशान हैं.

ख़बरें फटाफट

ईरान युद्ध का आगरा के टूरिज्म पर असर

आगरा. अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. इस युद्ध का सीधा असर आगरा के टूरिज्म व्यापार पर पड़ रहा है. युद्ध की वजह से आगरा में टूरिज्म व्यापार धड़ाम हो गया है. व्यापारी परेशान है, उनका कहना है कि सामान की बिक्री नहीं हो रही तो कोई बोल रहा है कि ज्यादातर देसी और विदेशी पर्यटकों की टूर बुकिंग कैंसिल हो रही है.

बता दें कि इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग 10 दिन से अधिक का वक्त हो चुका है. जिसके बाद आगरा के टूरिज्म व्यापारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. युद्ध शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में खासा कमी दिखाई दे रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक 50 प्रतिशत की कमी विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुई है. इसके बाद से ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी स्मारकों के आसपास दुकानदार, शोरूम और होटल संचालक परेशान दिखाई दे रहे हैं.

स्टाफ को सैलरी देने में दिक्कत

व्यापारियों का कहना है कि कोविड के बाद से अब उम्मीद थी कि काम उठेगा, लेकिन जिस तरह युद्ध शुरू हो गया तो पूरी उम्मीदों पर पानी फिर गया, आलम यह है कि बोहनी तक नहीं हो रही. स्टाफ की तनख्वाह देने में भी अब परेशानी हो रही है. अगर जल्द यह युद्ध खत्म नहीं हुआ या फिर नहीं रुका तो दुकानों और शोरूम पर ताले लगाना पड़ेगा. बता दें कि इन स्मारकों के आसपास हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारोबार होता है, और इस कारोबार से आगरा में लगभग 5 लाख लोग जुड़े हैं, जिसकी वजह से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 06:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति