Last Updated:October 03, 2025, 10:33 IST
बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने तीन फिल्मों में काम किया है और वो अब तक दर्शकों को एक भी फिल्म में अपने काम से प्रभावित नहीं कर पाई हैं. उनके अभिनय की अक्सर आलोचना ही होती रहती है और उनकी फिल्मों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. इस बीच बोनी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की तारीफों के पोल बांधे हैं. वो कहते हैं कि खुशी की एक्टिंग ऑडिशन क्लिप देखकर न्यू यॉर्क फिल्म एकाडमी से उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी.
ख़बरें फटाफट
बोनी कपूर ने खुशी कपूर की तारीफ की.
नई दिल्ली. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था. ओटीटी से करियर की शुरुआत करने के बाद खुशी कपूर ने लवयापा में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ काम किया. लवयापा के साथ पहली बार खुशी कपूर ने सिल्वर स्क्रीन का रुख किया था और उसके बाद वो इब्राहिम अली खान के साथ नादानियां में नजर आईं. इन तीनों ही फिल्मों में खुशी कपूर के काम को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया गया और कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. स्टारकिड की तीनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. उनकी फिल्में कमाई के मामले में तो फिसड्डी रही ही हैं. एक्ट्रेस को अपनी एक्टिं के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा है.
अब ऐसे में एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर का एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी खुशी कपूर की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. लगातार फ्लॉप के बावजूद बोनी कपूर का मानना है कि उनकी बेटी खुशी कपूर एक शानदार एक्ट्रेस हैं. बोनी कपूर ने खुशी के असाधारण प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकाडमी से पढ़ाई की है, लेकिन बोनी कपूर को अपनी बेटी की फीस नहीं भरनी पड़ी.
बोनी कपूर ने की बेटी खुशी कपूर की तारीफ
इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर आगे कहते हैं, ‘आप जानते हैं, खुशी को न्यूयॉर्क फिल्म एकाडमी में स्कॉलरशिप पर प्रवेश मिला था. मुझे फीस का भुगतान नहीं करना पड़ा. इस स्कॉलरशिप के बारे में पूछे जाने पर फिल्ममेकर ने कहा कि आपको अपनी ऑडिशन क्लिप भेजनी होती है और उस क्लिप के आधार पर खुशी कपूर को पसंद किया गया जिसकी वजह से बोनी को उनकी फीस भी नहीं भरनी पड़ी’.
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे बोनी कपूर
हालांकि, रेडिट पर कई लोग इस बात से असहमत हैं, खासकर खुशी की फिल्मों जैसे द आर्चीज, नादानियां और लवयापा में प्रदर्शन को देखते हुए. खुशी कपूर बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं. फिल्मफेयर के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, खुशी ने कहा कि उन्हें अभी तक गंभीर भूमिका निभाने का मौका नहीं मिला है, जिसकी ओर वह आकर्षित होती हैं. खुशी ने कहा कि उन्हें एक नेचुरल, सीरियस तरीके का रोल अदा करना ज्यादा पसंद आएगा. फिर भी, वह हमेशा एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहती हैं.
बोनी कपूर का वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा नेटिजेंस एक्ट्रेस और उनके पिता को जमकर ट्रोल करने लगे. कुछ लोग बोनी कपूर को बुरी तरह ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें एक्टिंग छोड़कर कुछ और करना चाहिए.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2025, 10:33 IST










