यूपीएससी की ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता, जानिए सफलता के टिप्स

Last Updated:March 11, 2026, 07:28 IST

UPSC Preparation Tips: जो भी युवा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं या फिर उन्होंने गत वर्ष भी एग्जाम दिया था. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई  है. ऐसे सभी युवा अगर कंटिन्यू प्रैक्टिस के साथ ही अपनी कमियों को दूर करते हुए तैयारी करें तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी. यूपीएससी में 809वीं रैंक हासिल करने वाली वंशिका भगत ने युवाओं को तैयारी से जुड़े अहम टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन या ऑफलाइन से ज्यादा जरूरी है कि छात्र पढ़ाई पर कितना फोकस करते हैं.

मेरठ: यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के मन में अक्सर के तरह की जिज्ञासाएं देखने को मिलती है. जिसकी वजह से वह असमंजस में दिखाई देते हैं कि आखिर वह ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करे या ऑफलाइन ऑप्शन को चुने. इतना ही नहीं कई बार तो युवा इसमें भी उलझे हुए दिखाई देते हैं, वह घर पर रहकर तैयारी करें या घर से बाहर तैयारी करें. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा यूपीएससी में सेल्फ स्टडी के माध्यम से 809 रैंक लाने वाली वंशिका भगत से खास बातचीत की. जिन्होंने युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.

 Q-ऑनलाइन या ऑफलाइन क्या है युवाओं के लिए बेहतर

वंशिका भगत कहती हैं कि वर्तमान समय की अगर बात करें तो डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के पास भी तैयारी करने का अच्छा अवसर होता है. ऐसे में यह युवाओं पर निर्भर है कि किस तरीके से अवसर को कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने बेहतर भविष्य की तरफ ले जा सके. उन्होंने बताया कि अगर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आंकलन किया जाए. तो, उसमें देखा जा सकता है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सेल्फ स्टडी के माध्यम से अध्ययन करने वाले युवा भी सफलता ज्हायादा हासिल कर रहे हैं. जिसमें वह खुद भी शामिल है, ऐसे में यह युवाओं पर निर्भर है कि वह किस तरीके से अपनी स्टडी पर फोकस करते हैं. इसलिए यह जरूरी नहीं है कि आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तैयारी करें. महत्वपूर्ण यह है कि आप जिस विषय की तैयारी कर रहे हैं उसमें आप खुद कितना समय दे पा रहे हैं.

Q-लाइब्रेरी, घर में क्या है बेहतर 

वंशिका भगत कहती कि आप जिस क्षेत्र में तैयारी करना चाहते हैं. उसके लिए आपके पास अच्छा कंटेंट होना चाहिए. इसलिए सबसे पहले आप किस तरह के कंटेंट से तैयारी करना चाहते हैं, उसके बारे में विचार करें. उसके पश्चात जहां आपको बेहतर वातावरण मिलता हो. अगर आपके घर पर शांत वातावरण उपलब्ध हो रहा है. तो आप कंटिन्यू घर पर रहकर भी तैयारी कर सकते हैं. अगर यह ऑप्शन आपके पास नहीं है, तो आप लाइब्रेरी का भी चयन कर सकते हैं. लेकिन कभी भी किसी दूसरे की होड़ करते हुए आप तैयारी करेंगे. तो वह युवाओं के लिए बेहतर नहीं है. क्योंकि सभी युवाओं में सामर्थ और प्रतिभा अलग-अलग होती है. ऐसे में किस तरह से वह बेहतर कर सकते हैं, यह उन युवाओं पर निर्भर होगा.

Q-जिन युवाओं का चयन नहीं हुआ, वह क्या करें 

जिन युवाओं का चयन इंटरव्यू में नहीं हो पाया है. ऐसे युवाओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि यह परीक्षा ही इस तरह की मानी जाती है. ऐसे में उनके पास समय है कि वर्ष 2026 में जो प्री एग्जाम होना है. उसकी अच्छे तरीके से तैयारी करें. साथ ही इस‌ बार एग्जाम और इंटरव्यू में जो उनकी कमियां रह गई है. उन्हें सुधारते हुए अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि गत वर्ष की अगर बात करें तो उन्होंने भी इंटरव्यू दिया था. लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था. ऐसे में उन्हें भी निराशा जरूर लगी थी, लेकिन उन्होंने अपनी कमियों से सीखा जिसकी बदौलत अबकी बार यह सफलता मिल पाई है. ऐसे में अपनी कमियों को इग्नोर करने के बजाय उन्हें दूर करना चाहिए.

Q-कितने घंटे करनी चाहिए तैयारी 

आप जिस विषय की तैयारी कर रहे हैं. उस विषय को आपने कितने अच्छे से अध्ययन किया है. यह आपके ऊपर निर्भर है. ऐसे में अगर आप प्री परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. जैसे ही एग्जाम की डेट आपकी नजदीक आती जाए. अपनी टाइमिंग अवधि को बढ़ाते हुए ज्यादा प्रैक्टिस पर फोकस करें. इसके साथ ही जब मुख्य एग्जाम आए तो उसके लिए भी आप अपने समय में घंटे बढ़ाते रहें. साथ ही इंटरव्यू की तैयारी भी करते रहे. जिसमें कि आप अपने आप के बारे में जानने का प्रयास करें. साथ ही
अब तक जितने भी एग्जाम आए हैं. उन सभी का अध्ययन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेपर को सॉल्व करते रहें. सबसे महत्वपूर्ण है कि आप कभी भी परीक्षाओं को लेकर तनाव न लें. बल्कि अपना बेहतर करने पर फोकस करें. क्योंकि कई बार जीवन में असफलताओं से भी सफलता मिलती है. इसीलिए अपनी असफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि सफलता की सीढ़ी किस तरह से चढ़ सकते हैं. उसके लिए अध्ययन करें.

बताते चलें कि आपने अब तक जिन विषयों में अध्ययन किया है. उसमें आपकी सबसे अच्छी पकड़ किस विषय में है. जिसमें आपकी अच्छे पकड़ हो उसी को ऑप्शनल विषय के तौर पर चयनित करते हुए आप बेहतर भविष्य की तरफ बढ़ सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 07:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति