पंजाब में सियासी भूचाल, AAP के बागियों और CM मान के बीच खिंची तलवार, दोनों ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, राघव चड्ढा बोले- अगला टारगेट मैं…

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में गए राघव चड्ढा समेत सात सांसदों की बगावत पर राजनीति फिर तेज हो गई है। एक तरफ दलबदल के मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने 90 विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दूसरी ओर राघव चड्ढा ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पंजाब में AAP का अगला टारगेट वह (राघव) होंगे।

पहले मंगलवार (5 मई) को राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखा।

‘बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया…’

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने AAP छोड़कर BJP जॉइन कर ली है। AAP कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘देशद्रोही’ लिख दिया था। इसके बाद, पंजाब में पद्म श्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री का पानी का कनेक्शन काट दिया गया।

राघव ने कहा कि AAP ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत FIR दर्ज करवाईं और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं AAP को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सूत्रों के मुताबिक, अगला निशाना मैं होऊंगा। पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हमें धमकाने के लिए एजेंसियों को हायर किया है। AAP यह सब पंजाब सरकार के फंड का इस्तेमाल करके कर रही है। यही वजह है कि मैंने कहा था कि AAP भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है।

FIR दर्ज कराकर हमें डराने की कोशिश हो रही- संदीप पाठक

वहीं, संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर फर्जी FIR दर्ज कराकर पूर्व पार्टी सांसदों को डराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि AAP फर्जी FIR दर्ज कराकर हमें डराने की कोशिश कर रही है। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हम देश के हित में काम कर रहे हैं।

हमने सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की- CM मान

इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान भी 3 वॉल्वो बसों में अपने विधायकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संविधान का उल्लंघन हुआ, जब AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने दावा किया कि वे एक अलग पार्टी हैं और BJP में शामिल हो गए, वह असंवैधानिक है।

CM मान ने कहा कि हमने उन AAP राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की, जो BJP में शामिल हो गए थे। अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Who Will be West Bengal Next CM? शुभेंदु अधिकारी क्यों है बंगाल में मुख्यमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार? रेस में ये नाम भी शामिल



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति