नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी आखिरी टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन था. यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली वो कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी की वजह से रन आउट हुए और डबल सेंचुरी से चूक गए. 5 विकेट पर 518 रन बनाकर भारत ने पहली पारी घोषित की. शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 140 रन बनाए थे. भारत के पहली पारी के स्कोर से 378 रन पीछे है.
October 11, 202516:44 IST
IND vs WI Live Score: दिल्ली टेस्ट पर भारत ने बनाई मजबूती, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने गंवाए चार विकेट, स्कोर- 140/4
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दिल्ली टेस्ट में एक और दिन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा. अहमदाबाद में पिछली पारी की तुलना में वेस्टइंडीज ने भले थोड़ी जुझारूपन दिखाया हो, लेकिन एकाग्रता की कमी ने फिर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया. भारत ने दिन की शुरुआत मजबूत स्थिति से की और 518/5 पर अपनी पारी घोषित की. यशस्वी जायसवाल के शानदार 175 रन और शुभमन गिल की नाबाद 129 रनों की पारी भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुई.
वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत में जॉन कैंपबेल एक अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए, लेकिन इसके बाद टेगनराइन चंद्रपॉल और ऐलिक अथानाजे ने 66 रनों की अहम साझेदारी निभाकर टीम को संभालने की कोशिश की. हालांकि, चंद्रपॉल की गलती ने जैसे पूरी लय तोड़ दी. इसके बाद एक छोटे से झटके में मेहमान टीम 87/1 से 107/4 पर सिमट गई.
फिलहाल शाई होप सकारात्मक नजर आए हैं और टेविन इमलाक ने भी भरोसे के साथ बल्लेबाजी की है. वेस्टइंडीज को तीसरे दिन लंबी साझेदारियों की जरूरत होगी. वहीं, भारत के लिए अब धैर्य बनाए रखना और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए गलती का इंतजार करना ही सफलता की कुंजी रहेगा.
October 11, 202516:02 IST
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगातार झटके
तेगनारायण चंद्रपॉल के बाद भारतीय टीम ने एलिस एथनेज का विकेट भी झटक लिया है. कुलदीप यादव ने एलिस को 41 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया. अगले ही ओवर में वेस्टइंडीज को कप्तान रोस्टन चेज को जडेजा ने अपनी बॉल पर कैच कर बिना खाता खोले वापसी का टिकट थमा दिया.
October 11, 202515:37 IST
IND vs WI Live Score: जडेजा ने झटका दूसरा विकेट
भारतीय टीम को जिस विकेट का इंतजार था उसे रवींद्र जडेजा ने दिलाया है. तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिस एथनेज की जोड़ी को उन्होंने तोड़ा. 34 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथ चंद्रपॉल को कैच आउट करवाया. पहला विकेट भी जडेजा ने ही हासिल किया था. 87 रन पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा. भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन पर घोषित की है.
October 11, 202515:11 IST
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे
वेस्टइंडीज के बैटर ने दिल्ली टेस्ट में पहली पारी में अब तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. जॉन कैंपबेल का पहला विकेट गंवाने के बाद तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिस एथनेज ने स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है.
October 11, 202514:26 IST
IND vs WI Live Score: टी ब्रेक तक वेस्टइंडीज का स्कोर 26/1
पहली पारी में भारतीय टीम के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया. टी ब्रेक पर जाने से पहले टीम का स्कोर 26 रन था. तेगनारायण चंद्रपॉल 13 जबकि एलिस एथनेज 2 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत के लिए पहली पारी में रवींद्र जेडजा ने जॉन कैंपबेल को 10 रन पर आउट कर सफलता हासिल की. दूसरे दिन 5 विकेट पर 518 रन बनाकर भारत ने पहली पारी घोषित की. यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल 129 रन बनाकर नॉट आउट लौटे.
October 11, 202513:59 IST
IND vs WI Live Score: जडेजा ने दिलाई पहली सफलता, कैम्पबेल आउट
IND vs WI Live Score: रवींद्र जडेजा ने जॉन कैम्पबेल को साई सुदर्शन के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. जॉन 25 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए.
October 11, 202513:48 IST
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू
IND vs WI Live Score: भारत की पहली पारी में बनाए गए 518 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में बैटिंंग शुरू हो चुकी है. कैम्बेल और तेगनारायण चंद्रपॉल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतरी है.
October 11, 202513:15 IST
IND vs WI Live Score: भारत ने पहली पारी 518 रन पर घोषित की
IND vs WI Live Score: भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की. ध्रुव जुरेल के 44 के स्कोर पर आउट होते ही भारत ने पहली पारी घोषित कर दी.
October 11, 202512:55 IST
IND vs WI Live Score: गिल का शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर
IND vs WI Live Score: भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. भारत का पहली पारी में स्कोर 500 के करीब पहुंच गया है. गिल का टेस्ट में यह 10वां शतक है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह उनका 10वां शतक है जो भारतीयों में सर्वाधिक है.
October 11, 202512:14 IST
IND vs WI Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू, गिल शतक की ओर
IND vs WI Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की जोड़ी क्रीज पर है. गिल धीरे धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं वेस्टइंडीज की टीम पांचवें विकेट की तलाश में है.
October 11, 202511:34 IST
IND vs WI Live Score: भारत ने लंच ब्रेक पर बनाए 4 विकेट पर 427 रन
IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरे दिन लंच के समय 4 विकेट पर 427 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 75 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन भारत ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट गंवाए.
October 11, 202511:08 IST
IND vs WI Live Score: नितीश रेड्डी 43 रन बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा
IND vs WI Live Score: भारत ने नितीश रेड्डी के तौर पर अपना चौथा विकेट गंंवा दिया. नितीश 54 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोमेल वॉरिकन ने जेडन सील्स के हाथों कैच कराया. नितीश ने चार चौके और दो छक्के जड़े. भारत का स्कोर 109 ओवर में 4 विकेट पर 416 रन हो चुका है.
October 11, 202510:59 IST
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार, गिल-नितीश क्रीज पर
IND vs WI Live Score: भारत ने पहली पारी में 3 विकेट पर 408 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और नितीश राणा की जोड़ी क्रीज पर है. भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया जो 175 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल अपने कल के स्कोर को 2 रन का इजाफा कर सके.
October 11, 202510:25 IST
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल का लगातार दूसरा अर्धशतक
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने लगातार दूसरा अर्धशतक ठोक डाला. वह 95 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की जिसमें 9 चौके शामिल हैं. दूसरे छोर से ध्रुव जुरेल उनका साथ दे रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिल के लिए यह शानदार साल रहा है.
October 11, 202510:09 IST
IND vs WI Live Score: गिल- नितीश की जोड़ी मोर्चे पर, भारत का स्कोर 354/3
IND vs WI Live Score: भारत ने तीन विकेट पर 354 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल और नितीश कुमार रेड्डी की जोड़ी मोर्चे पर है. दोनों धीरे धीरे स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं. इससे पहले भारत ने आज के दिन सुबह यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया जो 173 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.
October 11, 202509:44 IST
IND vs WI Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा, यशस्वी 175 रन बनाकर आउट
IND vs WI Live Score: भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया है.जायसवाल 175 रन बनाकर रन आउट हो गए. शुभमन गिल के साथ रन चुराने की कोशिश में जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे. जायसवाल अपने कल के स्कोर में 2 रन जोड़ सके. उन्हें चंद्रपॉल की थ्रो पर विकेटकीपर इमलाच ने रन आउट किया.
October 11, 202509:31 IST
IND vs WI Live Score: जायसवाल-गिल की जोड़ी मोर्चे पर, दूसरे दिन का खेल शुरू
IND vs WI Live Score: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करने एंडरसन फिलिप आए हैं. जायसवाल पहले दिन 173 रन पर नाबाद लौटे थे वहीं गिल ने नाबाद 20 रन बनाए थे.
October 11, 202509:18 IST
IND vs WI Live Score: दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में होगा शुरू
IND vs WI Live Score: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा. सुबह 9:30 बजे दोनों टीमें फिर आमने सामने होंगी. भारतीय टीम की कोशिश दूसरे दिन बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी. टीम इंडिया पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर पारी के अंतर से हराने की सोच रही होगी.
October 11, 202509:14 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी में आपका स्वागत है. भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें दूसरे टेस्ट में आमने सामने हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. इस टेस्ट की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.











