रोजे के दौरान तबीयत खराब होने पर लगा सकते हैं इंजेक्शन? कहीं टूट तो नहीं जाएगा रोजा

Last Updated:March 11, 2026, 08:42 IST

Ramadan 2026: रमजान के पवित्र महीने में मुसलमान रोजा रखकर इबादत करते हैं और नेक कामों का सवाब पाते हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि रोजे की हालत में तबीयत खराब होने पर इंजेक्शन लगवाने से रोजा टूटता है या नहीं. सहारनपुर के मुस्लिम धर्मगुरु कारी इसहाक गोरा के अनुसार इलाज के लिए इंजेक्शन लगवाने से रोजा नहीं टूटता. शरीयत में बीमार व्यक्ति को विशेष छूट दी गई है और जरूरत पड़ने पर रोजा बाद में भी रखा जा सकता है.

सहारनपुर: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. जिसमें प्रत्येक मुस्लिम धर्म का व्यक्ति खुदा की इबादत करता है और रोजा रखता है. रमजान के पूरे महीने लोग हर दिन रोजा रखते हैं और इस्लामी कलेंडर के दसवें महीने शव्वाल का चांद दिखाई देने पर शव्वाल की एक तारीख को खुदा का शुक्रिया करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. वहीं रमजान के इस पवित्र महीने में अच्छा कार्य करने से 70 गुना अधिक शबाब मिलता है.

लेकिन बात आती है जब रोजेदार व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है, तो क्या वह अपना रोज तोड़ सकता है या फिर इंजेक्शन लगवा सकता है. इंजेक्शन लगवाने से क्या रोजेदार का रोजा टूट जाएगा और इसको लेकर शरीयत क्या कुछ कहता है. इस खबर में आज हम आपको यही बताएंगे कि रोजा रखने के बाद अगर किसी भी रोजगार की तबीयत खराब हो जाती है तो उसको क्या कुछ करना चाहिए. उसको लेकर शरीयत पर रोशनी डाल रहे हैं मुस्लिम धर्मगुरु कारी इसहाक गोरा.

तबीयत खराब हो जाने पर शरीयत में दी गई है रोजेदार को विशेष छूट

मुस्लिम धर्मगुरू कारी इसहाक गोरा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि रमजान उल मुबारक का मुबारक महीना चल रहा है और इसमें तमाम जो मुसलमान है वो रोजे रख रहे हैं. देखिए आमतौर पर लोग इन चीजों में भी बहुत कंफ्यूज रहते हैं कि अगर किसी की तबीयत खराब हो जाती है मिशाल के तौर पर किसी की किडनी में स्टोन है या फिर उसके पित्त की थैली में स्टोन हो जाती है या किसी भी प्रकार की शरीर में दर्द की समस्या बन जाती है, तो इंजेक्शन लगवाने से रोजा टूट जाता है. आमतौर पर लोग यही सोचते हैं, जबकि  ऐसा नहीं है. आप रोजे की हालत में इंजेक्शन लगवा सकते हैं. उससे रोजा बिल्कुल नहीं टूटेगा. तो ये कुछ मसाईल है हम लोग हमेशा कहते हैं और हमारी कुछ टीम भी बनाई जाती है, जो लोग रोजे के समय शंकाओं में पड़ जाते हैं उसके लिए आप अपने नजदीकी जितने भी उलेमा हैं धर्मगुरु हैं, उनसे मालूम करें और अगर आपके मन में कोई भी शंका है तो उसका समाधान जरूर हासिल करें. रमजान उल मुबारक का बहुत ही अहम महीना है, तो इसमें कोशिश करें कि कोई भी रोजा न छूटे और शरीयत ने हमें बहुत तरह की छूट भी दी है तो अगर कोई समस्या है, तबीयत को लेकर, किसी भी चीज को लेकर तो उसमें रोजा छोड़ा भी जा सकता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 08:42 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति