‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर, सलमान खान का लुक देख गदगद हुए फैंस, कहा- भाईजान कमिंग सून

Last Updated:October 03, 2025, 11:54 IST

Salman Khan Battle Of Galwan: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. अब फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. इस मूवी के डायरेक्शन की कमान अपूर्व लखिया ने संभाली है.

ख़बरें फटाफट

‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वह इस मूवी की शूटिंग में बिजी हैं. अब ‘बैटल ऑफ गलवान के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो में सलमान खान दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस को सलमान खान का नया अवतार बहुत पसंद आ रहा है.

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि  सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म पहने हुए हैं और उनके चेहरे पर गंभीर भाव दिखाई दे रहा है. फोटो में तस्वीर में सलमान आर्मी की वर्दी पहने पोज देते नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह फोटो वायरल हुई, फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. एक फैन ने लिखा, ‘भाईजान कमिंग सून.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘मेरे भाई बहुत लकी हैं, जो उन्हें मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनने का मौका मिला.’ कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए. यह पहली बार नहीं है जब सेट से सलमान की कोई तस्वीर वायरल हुई हो.

View this post on Instagram

सितंबर में दिखाई थी अपने किरदार की झलक

सितंबर में सलमान खान ने फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह क्लैपरबोर्ड के पीछे से नजर आते हैं. तस्वीर में सलमान ने आर्मी की वर्दी पहन रखी है और उनके चेहरे पर खून का निशान दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे पर एक गंभीर और तीव्र भाव है. सेट से आई इस तस्वीर ने फिल्म को लेकर फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है. तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- ‘बैटल ऑफ गलवान’.

फिल्म के क्लाईमैक्स की होगी शूटिंग

हाल ही में इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अपनी फिल्म के सबसे अहम शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयार हो रहे हैं. फिल्म की टीम अगले 2-3 हफ्तों में लेह और लद्दाख में क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग करेगी. एक सोर्स ने पोर्टल को बताया, ‘गलवान का क्लाइमैक्स फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है. लेह और लद्दाख के अनिश्चित मौसम को देखते हुए मेकर्स यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इन सीन्स की क्वालिटी में कोई समझौता न हो. इसलिए वे इस शेड्यूल में ही अधिकतर शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं.

अपूर्व लखिया कर रहे हैं डायरेक्शन

इससे पहले जुलाई में सलमान खान ने अपने फैंस को फिल्म की शानदार पहली झलक दिखाई थी, जिसमेंल वह देशभक्ति और भावनाओं से भरे किरदार में दिखे. मोशन पोस्टर में सलमान एक सैनिक के रूप में नजर आते हैं, उनके चेहरे पर खून के निशान हैं और उनकी आंखों में जबरदस्त जज्बा और जुनून झलकता है. इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 11:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति