‘हमारे गेंदबाजों को इतना मत मारो..’यशस्वी को गले लगाकर लारा ने की खास गुजारिश

होमखेलक्रिकेट

‘हमारे गेंदबाजों को इतना मत मारो..’यशस्वी को गले लगाकर लारा ने की खास गुजारिश

Last Updated:October 12, 2025, 12:33 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सर्वाधिक 175 रन की पारी खेली. उन्होंने 258 गेंदों पर ये रन बनाए. जायसवाल की विस्फोटक पारी को देखकर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इस सलामी बल्लेबाज से खास गुजारिश की है. लारा ने जायसवाल से कहा कि उनके गेंदबाजों के खिलाफ वो रहम करें.

ब्रायन लारा ने जायसवाल से की खास गुजारिश.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 175 रन बनाए.वह अपने तीसरे दोहरे शतक से चूक गए. लेकिन जायसवाल को डबल सेंचुरी चुकने का मलाल नहीं है.उनका कहना है कि यह खेल का हिस्सा है और ऐसा होता रहता है. जायसवाल ने अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.उनकी इस पारी के दम पर भारत ने विरोधियों के सामने पहली पारी में 518 रन बनाए. जायसवाल की इस पारी को देखकर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी रहा नहीं गया. उन्होंने जायसवाल को गले लगाकर उन्हें बधाई दी और उसने एक खास रिक्वेस्ट भी की.

ब्रायन लारा (Brian Lara) इनदिनों दिल्ली में हैं जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. बीसीसीआई ने रविवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें लारा भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को गले लगाकर बधाई दी.इसके बाद फिर लारा ने जायसवाल से एक खास अनुरोध करते हुए कहा,’हमारे गेंदबाजों को इतना मत पीटो.’ भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज जायसवाल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ खूबसूरत ड्राइव लगाते नजर आए और मेजबान टीम के गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए.

ब्रायन लारा ने जायसवाल से की खास गुजारिश.

View this post on Instagram

‘मैं हमेशा टीम को सबसे पहले रखता हूं’
बल्लेबाजी के दौरान अपनी मानसिकता के बारे में बात करते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वह हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि वह यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करें. जायसवाल ने कहा,’मैं हमेशा टीम को सबसे पहले रखता हूं. मैं अपनी टीम के लिए कैसे खेल सकता हूं और उस समय मेरी टीम के लिए क्या अहम है. इसलिए मैं हमेशा यही सोचता हूं. इससे मुझे यह पता चलता है कि मैं कैसे खेल सकता हूं. कौन से शॉट खेल सकता हूं. विकेट कैसा है, और अगर मैं वहां हूं, तो मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं जितना हो सके उतना लंबा खेल सकूं. इसलिए मेरी यही मानसिकता है कि अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं उसे ऐसे ही बड़ी पारी में तब्दील कर दूं.’

साई सुदर्शन के साथ यशस्वी ने 193 रन जोड़े
दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन के दूसरे और तीसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल ने बी साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़े. सुदर्शन ने 165 गेंदों में 87 रन बनाए. जायसवाल के मुताबिक सुदर्शन ने वास्तव में अच्छा खेला.यशस्वी ने शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की जो 129 रन बनाकर नाबाद रहे. जायसवाल ने कहा, ‘हम (जायसवाल और सुदर्शन) मैदान पर बस यही बात कर रहे थे कि अगर हम जम गए हैं तो हमें लंबी पारी खेलनी चाहिए और हमें अपने शॉट भी खेलने चाहिए. हम बस स्ट्राइक रोटेट करने और मौका मिलने पर रन बनाने की कोशिश कर रहे थे और मुझे लगता है कि उन्होंने वाकई अच्छा खेला.’

यशस्वी जायसवाल गलतफहमी के हुए शिकार
युवा ओपनर यशस्वी ने कहा, ‘गिल भाई ने हमेशा की तरह कमाल की बल्लेबाजी की.अगर हम मैदान पर होते तो हम यही बात कर रहे होते. इसलिए हमें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए और अपनी सहजता के अनुसार खेलते रहना चाहिए. अगर नई गेंद आती है, तो हमें रन बनाने चाहिए. उनके साथ बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा रहा. जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं और जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए खेल को आगे बढ़ाते हैं, मुझे लगता है कि यह बिल्कुल शानदार है.’जयसवाल शनिवार सुबह टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले थे, लेकिन गिल के साथ हुई एक गलतफहमी के कारण 92वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह रन आउट हो गए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 12, 2025, 12:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति