Last Updated:March 11, 2026, 09:59 IST
Aligarh News: रमजान के पवित्र महीने में रोजा और नमाज के साथ तस्बीह पढ़ने का भी खास महत्व होता है. अलीगढ़ के दोदपुर इलाके में इन दिनों तस्बीह की मांग बढ़ गई है. दुकानदार मोहम्मद आतिफ के अनुसार उनके यहां मेड इन सऊदी तस्बीह की कई खूबसूरत वैरायटी उपलब्ध हैं. सऊदी क्रिस्टल और खजूर की गुठली से बनी तस्बीह लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. इनकी कीमत 250 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है और लोग इन्हें खरीदकर तोहफे में भी देते हैं.
अलीगढ़. रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. इस रमजान के महीने में रोजे रखने के साथ-साथ नमाज पढ़ने का बहुत महत्व होता है. नमाजियों द्वारा तस्बीह भी पढ़ी जाती है. ऐसा करने से इस्लाम मे अच्छा माना जाता है. इसलिए नमाज पढ़ने के बाद तस्बीह पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस पाक महीने में इबादतगारों के लिए एक से बढ़कर एक तस्बीह बाजार में उपलब्ध है. इसमें से सऊदी की तस्बीह को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.क्योंकि, ये अन्य के मुकाबले बेहद खूबसूरत और खास भी है.
तस्बीह बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद आतिफ बताते हैं कि हमारे यहां मेड इन सऊदी की तस्बीह है. इनमें अलग-अलग क्वालिटी के कई सारी वैरायटी मौजूद है. 25 से 30 टाइटल मे 15 से 20 वैरायटी मौजूद है. इनकी कारीगरी और खूबसूरती बेहद उम्दा किस्म की है. इन तस्बीह की क्वालिटी बाकी दूसरी तस्बीह से बहुत अलग होती हैं. इनके पास सऊदी की तस्बीहयों की अलग-अलग वैरायटी में 250 से लेकर 4000 रुपये तक की तस्बीह मौजूद है. सऊदी की तस्बीह वर्ल्ड में सबसे अच्छी क्वालिटी और सबसे ज्यादा खूबसूरत मानी जाती है.
मोहम्मद आतिफ आगे बताते हैं कि अलीगढ़ के दोदपुर इलाके मे उनकी दुकान है. क्योंकि, यह रमजान का महीना चल रहा है और यह इबादत का महीना होता है. इसलिए लोग रोजे रखते हैं और नमाज पढ़ते हैं. इसलिए तस्बीह की डिमांड बढ़ जाती है. इनके यहां सऊदी की तस्बीहयों का बहुत अच्छा कलेक्शन है. इनमे से सबसे ज्यादा सऊदी क्रिस्टल और खजूर की गुठली की तस्बीह की डिमांड है. लोग बहुत-बहुत दूर से यहां तस्बीह को खरीदने आते हैं. खास बात यह है कि हमारे यहां की तस्वीयां अलीगढ़ ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग खरीदने आते हैं और अपने मिलने वाले वह रिश्तेदारों को भी तोहफे के तौर पर इन तस्वीयों को गिफ्ट में देते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Aligarh,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 09:59 IST










