Last Updated:October 03, 2025, 16:26 IST
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा 1’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली. हालांकि, दर्शक ‘कांतारा’ के फीमेल किरदारों की आलोचना कर रहे हैं, जिस पर ऋषभ शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है.
ख़बरें फटाफट
ऋषभ शेट्टी की कांतारा 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की.
नई दिल्ली: ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई फिल्म कांतारा ने अपनी जादुई कहानी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. ‘कांतारा’ कन्नड़ सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है. यश की केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद ‘कांतारा’ दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म है. इसने दो नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. हालांकि, ‘कांतारा’ में फीमेल किरदारों को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी काफी आलोचना हुई है, खासकर सप्तमी गौड़ा के निभाए किरदार की, जिसका आधार हीरो शिवा का स्त्री विरोधी बर्ताव है. शिवा की प्रेमिका के कैरेक्टर को निष्क्रिय और विलेन के रूप में दिखाया गया है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज के बाद ऋषभ ने उन आलोचनाओं पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने News18 Showsha से खास बातचीत में कहा, ‘मैं सहमत नहीं हूं जब आप कहते हैं कि कांतारा सिर्फ पुरुषों की दुनिया है. पहली फिल्म में मां (मानसी सुधीर का किरदार) का किरदार बहुत अहम था. दैव नर्तक का किरदार कहानी में अहम है लेकिन मां का किरदार भी बहुत खास है.’ ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमैक्स पर जोर देते हुए कहा, ‘अगर आपको क्लाइमैक्स याद है, जब मैं एक दिव्य आत्मा को अवतरित करके नृत्य अनुष्ठान कर रहा था, मेरी मां उसका अभिन्न हिस्सा थी. वह ढोल जैसा वाद्य यंत्र बजा रही थी. दैव नर्तक केवल उसकी आशीर्वाद लेने के बाद ही अनुष्ठान कर सकता था. हमारी फिल्म दिव्यता के बारे में है और वह एक महान ऊर्जा है. उसी तरह, एक मां भी उच्च ऊर्जा के समान होती है.’
कनकवती का किरदार मजबूत
ऋषभ ने आगे कहा, ‘फिल्म शिवा के बारे में थी. वह बुरी हरकतें करता है और निडर है. वह केवल अपनी मां से डरता है. हमने फिल्म में उसका कमजोर पक्ष भी दिखाया है. जब वह रात में बुरा सपना देखता है, तो वह अपनी मां के पास भागता है और बच्चे की तरह उसके पास सोता है.’ उन्होंने अपनी फिल्मों के महिला किरदारों को अहम बताया, ‘शुरुआत से ही मैं अपनी सभी फिल्मों में अपने महिला पात्रों को बहुत महत्व देता हूं. मेरी राय में ‘कांतारा चैप्टर 1′ में भी कनकवती एक बहुत मजबूत किरदार है. मुझे लगता है कि मैंने अपने महिला पात्रों को एक फिल्म में भी सही ठहराया है, जहां कहानी एक पुरुष के इर्द-गिर्द घूमती है. मैं उन चर्चाओं को समझता हूं जो हुई थीं. लेकिन वह उनका नजरिया है. मुझे पता है कि मैंने उन्हें सही ठहराया है.’
रुक्मिणी वसंत के किरदार पर दी राय
प्रीक्वल ‘कांतारा 1’ में रुक्मिणी वसंत ने राजकुमारी कनकवती का किरदार निभाया है. उन्होंने किरदार का बचाव करते हुए कहा, ‘यह अपनी क्षमता के मुताबिक स्त्री पावर की खोज करता है. यह हमेशा अच्छा होता है जब लोग चर्चा करते हैं और फिल्म पर बात करते हैं. कनकवती का किरदार बहुत गहराई से लिखा गया है. दर्शकों को कांतारा में इस महिला किरदार को देखना दिलचस्प लगेगा.’
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 03, 2025, 16:26 IST











