Last Updated:October 03, 2025, 19:46 IST
Bollywood Actress Mumtaz Life Story : बॉलीवुड एक्ट्रेस या कोई आम महिला, वो जिसे प्यार करती है, उसे शेयर नहीं कर सकती. फिर चाहे वह पति हो या प्रेमी. हालांकि बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने अपने ही पति को सौतन लाने की सलाह दी थी. एक्ट्रेस ने पति से दो-तीन शादियां करने और सौतन को घर लाने के लिए कहा था. यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मुमताज थीं. मुमताज के पति मयूर वाधवानी ने इस पर क्या जवाब दिया, आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा……
70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने 11 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. बॉलेवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को बहुत सराहा गया. राजेश खन्ना के साथ 15 फिट फिल्में मुमताज ने दीं. अपने समय की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक मुमताज ने ‘दो रास्ते,’ ‘बंधन,’ ‘आदमी और इंसान,’ ‘सच्चा झूठा,’ ‘खिलौना,’ ‘तेरे मेरे सपने,’ ‘हरे राम हरे कृष्णा,’ ‘अपना देश,’ ‘लोफर,’ ‘चोर मचाए शोर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया. 27 साल की उम्र में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी करके बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. शादी के बाद मुमताज लंदन शिफ्ट हो गईं. बीच-बीच में मुंबई आती रहीं.
शादी के बाद एक समय तो ऐसा भी आया जब मुमताज ने पति को दो-तीन और शादियां करने की सलाह दी थी. एक्ट्रेस मुमताज ने अपने एक इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलाए किए थे. मुमताज ने यह भी स्वीकारा था कि उनके पति बिजनेसमैन मयूर माधवानी का एक अफेयर था लेकिन उन्होंने अपनी शादी नहीं तोड़ी. मुमताज ने यह भी कहा कि उनका भी शादी के बाद अफेयर रहा. पति ने ही उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था.
मुमताज अपने दिल का दर्द जाहिर करते हुए बोलीं, ‘एक ही चीज की मेरी जिंदगी में कमी है. मैं अपने पति से कभी-कभार ही मिल पाती हूं. वो मुझे बहुत ज्यादा समय नहीं दे पाते. वो बड़ी मेरे साथ मुश्किल से 5-10 दिन ही रह पाते हैं. वो हमेशा ट्रैवल करते रहते हैं. मैं उनसे कहती हूं कि रिटायर हो जाओ, आराम से रहो लेकिन वो बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं. मुझे जिंदगी में अब कुछ नहीं चाहिए लेकिन वो काम करते हैं.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
मुमताज ने आगे बताया, ‘मेरे पति के पास बहुत से करोड़ों के बंगले हैं. इससे मुझे तकलीफ होती है. मैं अपनी जिंदगी में हमेशा लग्जरी में रही. मैं हमेशा मरीन ड्राइव पर रही. जब मैं काम करने लगी तो अपना बंगला खरीदा. फिर मैंने शादी की तो मेरे पति के पास बंगले ही बंगले हैं. मर्दों को जिस तरह की तकलीफ होती है. जब 10 लड़कियां देखती हैं तो मैं सोचती हैं कि मैं इधर जाऊं या ऊधर जाऊं. बड़ी मुश्किल में हूं कि किधर जाऊं? मेरा भी वही हाल है.’
मुमताज ने ही अपने पति को तीन शादियां करने की सलाह दी थी. उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हुए कहा था, ‘मैंने अपने मियां को बोला भी कि दो-तीन शादी और कर लें और सब जगह एक-एक बीवी छोड़ दें, हर बंगले में लेकिन वो बोलते हैं कि मैं शादी तो एक ही करूंगा. अब ऐसे हाल में मैं क्या करूं. एक अनार, सौ बीमार. अब मैं कितने बंगले संभालूं.’
राजेश खन्ना के स्टारडम के बारे में मुमताज ने कहा, ‘मेरी राजेश खन्ना के साथ कभी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई. आउटडोर शूटिंग के दौरान लड़कियां मुझे चिढ़ाती थीं. जिनको कोई औरत पसंद करती है वो उसे शेयर नहीं करना चाहती. फिर चाहे वो हीरो हो, या पति हो या प्रेमी हो. इसलिए उन्हें ईर्ष्या होती थी कि मैं राजेश खन्ना के साथ क्यूं हूं. हालांकि काका बहुत चूजी थे. अगर वो चाहते थे तो एक करोड़ लड़कियां उनकी गर्लफ्रेंड बन सकती थीं. मैं बड़बोलेपन में यह बात नहीं बोल रही हूं.’
शम्मू कपूर के साथ शादी नहीं होने पर मुमताज ने कहा, ‘मैं फिल्मों में काम जारी रखना चाहती थी, वो इसके खिलाफ थे, इसलिए हमारी शादी नहीं हो पाई. कपूर फैमिली बहुओं को काम करने की अनुमति नहीं देते थे. मैं उस वक्त कुछ बनना चाहती थी. अपने सपने पूरा करना चाहती थी.’
मुमताज ने आगे कहा, ‘मधुबाला मुझसे हमेशा कहती थीं कि जिंदगी की सबसे चुरी प्यार होती है. प्यार करो लेकिन इतना ना करो कि बेचैन हो जाए. एक हद तक ही करो. वो कहती थीं कि मुझे पता है कि तू जब बड़ी होगी तो तेरे जिंदगी भी कई मर्द आएंगे लेकिन संभलकर रहना.’
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 03, 2025, 17:47 IST











