प्रीति जिंटा ने बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत, हिमाचल प्रदेश के लिए की मदद की अपील, पंजाब किंग्स ने भी किया साथ

Last Updated:October 03, 2025, 20:09 IST

प्रीति जिंटा और पंजाब किंग्स ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये हिमाचल प्रदेश के हालात बयां करते हुए लोगों से मदद की अपील की.

ख़बरें फटाफट

प्रीति जिंटा की लोगों से खास अपील.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें सरबजीत सिंह बॉबी ने हिमाचल के थुनाग गांव में बाढ़ से हुई तबाही का जिक्र किया. इस वीडियो के साथ प्रीति ने लोगों से हिमाचल के लिए सहायता करने की गुहार लगाई.

वीडियो में सरबजीत सिंह बॉबी ने बताया कि 30 जून को हिमाचल के थुनाग गांव में बादल फटने और भारी बारिश के कारण भयंकर बाढ़ आई. इस आपदा ने गांव को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. नाले उफान पर आ गए और 5-6 घंटे की बारिश ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया. सरबजीत ने पंजाब किंग्स की ओर से 30 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही और अपनी संस्था के माध्यम से और मदद करने का वादा किया. प्रीति जिंटा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सरबजीत सिंह बॉबी जी और पंजाब किंग्स की पूरी टीम को हिमाचल में बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिल से धन्यवाद.’

View this post on Instagram

हिमाचल प्रदेश की मदद को लगाई गुहार
प्रीति जिंटा ने लोगों से अपील की कि वे हिमाचल में आई इस भीषण त्रासदी को न भूलें और जितना संभव हो, मदद करें. प्रीति ने कहा, ‘हिमाचल एक छोटा राज्य है, लेकिन इसका दिल बहुत बड़ा है. जरूरत के समय इसे अक्सर भुला दिया जाता है.’ उन्होंने हिमाचल को ‘देवभूमि’ बताते हुए सभी से इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर सहयोग करने का अनुरोध किया. प्रीति ने अपने संदेश में प्यार और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों को इस संकट से उबरने के लिए सभी के समर्थन की जरूरत है.

‘भैयाजी सुपरहिट’ में आई थीं नजर
पंजाब किंग्स की इस पहल और प्रीति की अपील से उम्मीद है कि अधिक लोग राहत कार्यों में योगदान देंगे. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बिग स्क्रीन पर साल 2018 में नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार शामिल थे.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 20:09 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति