Last Updated:March 11, 2026, 11:36 IST
Baghpat News: बागपत के कथा गांव में एक बेटी की शादी इसलिए खास हो गई क्योंकि उसमें 21 जाट रेजीमेंमत के जवान पहुंचे और दुल्हन के पिता का फर्ज निभाते हुए शादी की सभी रस्में पूरी की. दुल्हन के पिता अरुणचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए थे. जाट रेजिमेंट में तैनात थे. शहीद के फौजी साथियों ने कन्यादान में 6 लाख 10 हजार रुपए भी दिए.
ख़बरें फटाफट
बागपत में शहीद फौजी की बेटी में पहुंचे जाट रेजिमेंट के जवान, निभाया पिता का फर्ज
बागपत. अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए 21 जाट रेजीमेंट के वीर जवान हवलदार हरेंद्र की बेटी की शादी में सेना के साथियों ने पिता की भूमिका निभाकर भाईचारे और वादे की अनोखी मिसाल पेश की. बागपत के काठा गांव निवासी स्वर्गीय चौधरी सतपाल सिंह की पुत्री प्राची की शादी 9 मार्च 2026 को गांव कानियान जिला शामली निवासी शुभम पुत्र चौधरी प्रवीण कुमार के साथ बसंत गार्डन, बड़ौत रोड बागपत में संपन्न हुई.
इस अवसर पर 21 जाट बटालियन के फौजियों ने बारात के स्वागत से लेकर जयमाल और कन्यादान तक की सभी रस्में निभाईं. बटालियन परिवार की ओर से लड़की के परिवार को 6 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कन्यादान के रूप में भेंट की गई. चार जवान वर्दी में पहुंचे और डोली की परंपरा को पूरा किया. इस भावुक मौके पर सीओ एंड ऑल रैंक के सदस्य भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में रिटायर्ड कैप्टन यशपाल सिंह, रिटायर्ड कैप्टन राजेश गुलिया, सूबेदार धर्मवीर सिंह, सूबेदार रामरतन, सूबेदार धर्मेंद्र, हवलदार किरणपाल, तेजवीर, परविंदर राणा, राजन धाम, हवलदार प्रवेश, हवलदार सुनील, योगेंद्र धामा, सूबेदार सुभाष, प्रदीप पहलवान, संजय पहलवान, संजीव सहित कई सैन्यकर्मी मौजूद रहे.
दुल्हन के पिता की सड़क हादसे में हुई थी मौत
गौरतलब है कि बागपत के काठा गांव निवासी हवलदार हरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और वह शहीद हो गए थे. उनकी बेटी प्राची की शादी तय हुई थी. जिसका कार्ड शहीद के परिजनों ने जाट रेजीमेंट की यूनिट को भी दिया था. कार्ड मिलने के बाद जाट रेजीमेंट के फौजी गांव पहुंचे और अपने साथी हरेंद्र की बेटी की शादी में पिता के सभी रस्म अदा की. जाट रेजिमेंट के पहुंचने से शादी में चार चांद लग गए. बाराती से लेकर ग्रामीणों ने शहीद जवान के साथियों को भूरी-भरी प्रशंसा की. वहीं पिता को खो चुकी दुल्हन बनी प्राची भी जवानों को पिता का फर्ज निभाते देख भावुक हो गई.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Baghpat,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 11:36 IST










