रोनित रॉय ने बांसुरी से रीक्रिएट किया राजेश खन्ना का गाना, टैलेंट से मोह लिया फैंस का मन
रोनित रॉय ने बांसुरी से रीक्रिएट किया राजेश खन्ना का गाना, टैलेंट से मोह लिया फैंस का मन
नई दिल्ली: टेलीविजन और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे धारावाहिकों में अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई है. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक अनोखा अंदाज दिखाया. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने दिल की बात भी फैंस के साथ साझा की और बताया कि वह नियमित रूप से पोस्ट क्यों नहीं कर पाते. रोनित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नहीं, छोड़ना नहीं है. मैं पोस्ट इसलिए नहीं करता क्योंकि मुझे अभी बांसुरी बजाने में पूरी तरह से महारत हासिल नहीं हुई है. अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है.’ उनकी यह सादगी और सीखने की ललक ने फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो में रोनित का शांत और समर्पित अंदाज देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










