KBC 17: अगर फिल्मों के हैं शौकीन, तो बताएं 12.50 लाख के सवाल का जवाब! कंटेस्टेंट को इस प्रश्न पर छोड़ना पड़ा शो

Last Updated:October 03, 2025, 22:47 IST

Kaun Banega Crorepati 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के 3 अक्टूबर के एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने 12 सवालों का सामना किया. उन्होंने हिंदी सिनेमा से जुड़े दिलचस्प सवाल पर गेम क्विट कर दिया और 7.50 लाख रुपये जीतकर लौटे. अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं, तो 12.50 लाख रुपये के सवाल का जवाब देकर बताएं?

ख़बरें फटाफट

कंटेस्टेंट ने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था. (फोटो साभार: SET/Videograb)

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के 3 अक्टूबर के एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने बड़े पते की बात कही. उन्होंने कहा, ‘कुछ पाने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है. सपनों को पाने के लिए सुख-चैन छोड़ना पड़ता है. यह सिर्फ किताबी बातें नहीं हैं. कौन बनेगा करोड़पति में आए सभी कंटेस्टेंट की यही दास्तां है.’ कंटेस्टेंट हॉटसीट तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ करते हैं और रोलओवर कंटेस्टेंट रोहित कुमार भी यहां तक काफी कोशिशों के साथ पहुंचे थे. वे 8 सवालों का सही जवाब दे चुके थे. उन्होंने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया, जो हिंदी सिनेमा से जुड़ा है.

कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने 10वें सवाल पर सबसे पहले लाइफलाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया. चूंकि विकल्प ए. और सी. को सबसे ज्यााद वोट मिले, तो उन्होंने दूसरी लाइफलाइन 50 50 का इस्तेमाल किया. सवाल है- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा जनक के किस पूर्वज को भगवान शिव का धनुष दिया गया था, जिसे भगवान राम ने तोड़ दिया था? विकल्प हैं-
A. इक्ष्वाकु
B. भगीरथ
C. देवरत
D. सगर

कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने विकल्प सी. देवरत को चुना, जो सही साबित हुआ. उन्होंने सुपर संदूक राउंड में 7 सवालों के सही जवाब दिए. कंटेस्टेंट ने 11वें सवाल पर ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया और विकल्प डी. इलैक्ट्रिक फैन को चुना. हालांकि, वे 12.50 लाख रुपये के 12वें सवाल पर अटक गए. सवाल हिंदी सिनेमा से जुड़ा था, जिसका जवाब कंटेस्टेंट रोहित कुमार नहीं जानते थे. उन्होंने क्विट कर दिया, हालांकि उन्होंने जवाब का सही अंदाजा लगाया था. सवाल है- ‘1988 की फिल्म ‘द बंगाली नाइट’ में किस अंग्रेज अभिनेता ने सुप्रिया पाठक के साथ काम किया था?’ विकल्प हैं-
A. ह्यू ग्रांट
B. इआन मैकेलेन
C. शॉन कॉनरी
D. जेरेमी आयन्स
सवाल का सही जवाब है- ह्यू ग्रांट (Hugh Grant).

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 22:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति