रंग-बिरंगी ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती से चमकी शिखा की किस्मत, बंपर हो रही डिमांड

होमताजा खबरकृषि

रंग-बिरंगी ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती से चमकी शिखा की किस्मत, बंपर है डिमांड

Last Updated:March 11, 2026, 12:53 IST

Agriculture News: मुरादाबाद में समाजसेवी शिखा गुप्ता ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते हुए अलग-अलग रंग और वैरायटी की सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्या प्रकाश सिंह के अनुसार यह खेती पूरी तरह केमिकल-फ्री तरीके से की जा रही है. शिमला मिर्च और गाजर जैसी सब्जियां अलग-अलग रंगों में उगाई जा रही हैं, जिससे लोग आकर्षित हो रहे हैं. ऑर्गेनिक सब्जियों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे अच्छी आमदनी भी हो रही है. विशेषज्ञों ने लोगों से अधिक से अधिक ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ अपनाने की अपील की है.

मुरादाबाद: आज के समय में लोग सेहत के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं. यही वजह है कि ऑर्गेनिक यानी रसायन मुक्त खेती की मांग लगातार बढ़ रही है. मुरादाबाद में समाजसेवी शिखा गुप्ता इसी दिशा में काम करते हुए अलग-अलग वैरायटी और रंगों वाली ऑर्गेनिक सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं. उनका उद्देश्य लोगों को मिलावटी और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों से दूर कर शुद्ध और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है.

ऑर्गेनिक खेती को दे रही बढ़ावा

शिखा गुप्ता के साथ काम कर रहे कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्या प्रकाश सिंह बताते हैं कि वह एक सीड्स साइंटिस्ट हैं और शिखा गुप्ता के साथ मिलकर ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. इस खेती में किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से सब्जियों का उत्पादन किया जाता है, ताकि लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित भोजन मिल सके.

अलग-अलग रंग और वैरायटी की सब्जियां

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में कई तरह की सब्जियों की नई-नई वैरायटी तैयार की जा रही है. इन सब्जियों की खास बात यह है कि एक ही सब्जी कई रंगों में उपलब्ध है. उदाहरण के तौर पर शिमला मिर्च दो अलग-अलग रंगों में उगाई जा रही है, वहीं गाजर भी दो रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा कई अन्य सब्जियां भी अलग-अलग रंग और किस्मों में तैयार की जा रही हैं, जिससे लोग कुछ नया और अनोखा देखकर उसे खरीदने के लिए आकर्षित हों.

लोगों में बढ़ रही ऑर्गेनिक की मांग

डॉ. दिव्या प्रकाश सिंह बताते हैं कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों तक ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री सब्जियां पहुंचाना है. आजकल लोग सेहत को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं, इसलिए ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है.

अच्छी आमदनी का बन रहा जरिया

उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती से अच्छी आमदनी भी हो रही है. लोग इन सब्जियों को पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं. इससे किसानों और उत्पादकों को भी अच्छा मुनाफा मिल रहा है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें, ताकि स्वस्थ जीवन जी सकें.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 12:53 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति