खुशखबरी! रश्मिका मंदाना ने की सगाई, विजय देवरकोंडा से इस महीने करेंगी शादी!

Last Updated:October 04, 2025, 00:05 IST

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक निजी सेरेमनी में सगाई कर ली है. दोनों की सगाई में सिर्फ परिवार के लोग शामिल थे. कपल की शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

कपल अगले साल शादी करेंगे.

नई दिल्ली: एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफयेर की अफवाहें छाई रहती थीं. अब उन तमाम अटकलों पर विराम लगना तय लग रहा है. दरअसल, कपल की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं. उन्होंने कथित तौर पर एक निजी सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी की तारीख फरवरी 2026 में तय की गई है.

विजय-रश्मिका ने फिलहाल अपनी शादी की अनाउंसमेंट को टाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अभी तक अपनी सगाई की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. रश्मिका ने हाल में साड़ी में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि यह आउटफिट उनकी सगाई की है. तस्वीरों ने कपल के रिश्ते के अहम पड़ाव को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है.

View this post on Instagram

दशहरा के मौके पर रश्मिका ने ट्रेडिशनल ड्रेस में एक तस्वीर शेय की थी, जिसमें उनके माथे पर तिलक था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी दशहरा माई लव… इस साल, मैं थामा ट्रेलर और हमारे गाने पर बरसाए गए प्यार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रही हूं. आपका मैसेज, आपका रोमांच, आपका लगातार सपोर्ट मेरे हर पल को बड़ा और खुशहाल बनाता है और मैं प्रमोशन्स के दौरान आप सभी से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती.’ रश्मिका और विजय दोनों ने अपने रिश्ते की न पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है. रिपोर्ट्स आती रही हैं कि वे साथ में छुट्टियां बिताते हैं. इसके बावजूद, दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही प्राइवेट रखा है. एक्टर ने अभी तक अपनी सगाई और शादी की पुष्टि नहीं की है.

21 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘थामा’
काम की बात करें, तो रश्मिका अगली बार हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और अन्य के अहम किरदार हैं. यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है. विजय को आखिरी बार गौतम तिन्नानुरी की तेलुगु स्पाई एक्शन-थ्रिलर ‘किंगडम’ में देखा गया था.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 04, 2025, 00:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति