Last Updated:March 11, 2026, 14:13 IST
Sultanpur Ground Report: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे भीषण युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. भारत में सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ गए हैं. वहीं अफवाह फैल रही थी कि अब 1 बाइक सवार को 1 ही लीटर पेट्रोल-डीजल मिलेगा. इस बात की पुष्टि के लिए टीम ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की. आइए जानते हैं कि आम जनता का क्या कहना है.
सुल्तानपुर: खाड़ी देशों में चल रहे लगातार युद्ध के बाद पूरी दुनिया में तेल का संकट दिखाई दे रहा है. ऐसे में इसका असर कहां-कहां पर भारत में देखने को मिल रहा है, इसकी भी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में क्या एक लोगों को मात्र 1 लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है या फिर पहले की तरह सामान्य रूप से डिमांड के हिसाब से पेट्रोल की सप्लाई की जा रही है.
आज लोकल 18 ने ग्राउंड रिपोर्ट में पेट्रोल पंप पर पहुंचकर यह जानने का प्रयास किया कि लोगों को पेट्रोल और डीजल प्राप्त करने में क्या कोई समस्या हो रही है या फिर वह पहले की तरह पेट्रोल और डीजल आसानी से ले पा रहे हैं, आइए जानते हैं कि आम जनता का इस पर क्या कहना है.
नहीं है कोई दिक्कत
सुल्तानपुर के बस स्टैंड के नजदीक स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए बाइक सवार सचिन कुमार श्रीवास्तव ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने अभी अपनी स्कूटी में 400 रुपए का तेल डलवाया और पेट्रोल पंप की तरफ से उनकी डिमांड पर पेट्रोल स्कूटी में डाल दिया गया. यहां पेट्रोल लेने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है. वहीं अभिषेक कुमार ने भी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया, उनको भी पेट्रोल प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है.
डीजल की कोई समस्या नहीं
सुल्तानपुर बस स्टैंड के बगल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बेच रहे सेल्समैन ओमप्रकाश ने लोकल 18 को बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई समस्या नहीं है. जो भी ग्राहक आ रहे हैं और उनको जितना भी पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता है, पूर्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य तरीके से प्राप्त करते रहें.
अफवाह पर न दें ध्यान
वहीं सुल्तानपुर के जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है. पूर्व की तरह वर्तमान में भी डीजल और पेट्रोल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं. ऐसे में जो लोग अफवाह उड़ा रहे हैं, उनको भी चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों से यह अपील भी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें, जिससे असुविधा का सामना न करना पड़े.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Sultanpur,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 13:52 IST










