Last Updated:October 04, 2025, 09:13 IST
Bollywood News Actor Govind Pandey: गोविंद पांडेय ने दिल्ली में फिल्म ‘कैश-एम-कश’ का पोस्टर लॉन्च किया. अपने संघर्ष, एक्टिंग जुनून और बॉलीवुड में रणवीर सिंह, आमिर खान, शाहरुख खान संग काम का अनुभव साझा किया.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली: रितिक रोशन, रणवीर सिंह, आमिर खान, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे दिग्गज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ काम कर चुके बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंद पांडेय शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. मौका था उनकी आने वाली फिल्म ‘कैश-एम-कश’ के पोस्टर रिलीजिंग का. इस दौरान उन्होंने लोकल 18 से खास बातचीत की.
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार बिजनेसमैन का है. ऐसा बिजनेसमैन जो अपनी डार्क लाइफ को छुपाकर एक अतरंगी किरदार में है. उनके संघर्ष पर जब लोकल 18 की टीम ने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि वह 7 भाई बहनों में सबसे छोटे हैं. पिताजी रामलीला आयोजित करते थे. उसमें छोटे-मोटे किरदार निभाते हुए ही उन्हें एक्टिंग का जुनून आया.
उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं. उनकी मां शादियों में गीत गाती थी. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को बिना बताए वह स्कूल के बाद एक्टिंग सीखने चले जाते थे. 12वीं के बाद परिवार को पता चला कि वह एक्टिंग सीख रहे हैं. तब परिवार ने समझाया की पढ़ाई में अच्छे हो, आईएएस-आईपीएस बन जाओगे, पढ़ाई पर ध्यान दो. एक्टिंग में वक्त बर्बाद मत करो, लेकिन उन्होंने नहीं माना और अपने एक्टिंग के जुनून को अपने अंदर जिंदा रखा और आज बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं.
पॉजिटिव रोल करना चाहते हैं… लेकिन मिलते हैं नेगेटिव
गोविंद पांडेय ने बताया कि उन्हें पॉजिटिव रोल करना काफी पसंद है, लेकिन उनका किरदार हमेशा नेगेटिव रोल में फिट बैठता है. यही वजह है कि नेगेटिव रोल उन्हें ज्यादा मिलते हैं. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह के साथ लुटेरा, आमिर खान के साथ पीके और गुलाम में काम किया. रितिक रोशन और सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा और वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा जैसी फिल्मों से उन्हें अच्छी पहचान मिली.
करण जौहर के साथ भी वह काम कर चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उनकी वेब सीरीज ने काफी सुर्खियां बटोरी और आज तक उसकी रील और शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, जिसका नाम है ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ है. काफी पॉपुलर रही है. वेब सीरीज जिसे युवाओं ने भी खूब पसंद किया.
बॉलीवुड में लोग नए लोगों को स्वीकार नहीं करते
गोविंद पांडेय ने बताया कि बॉलीवुड में जब आपका कोई गॉडफादर नहीं होता है. आप मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर पहुंचते हैं, तो आपको काफी संघर्ष करना पड़ता है. क्योंकि जो पुराने लोग हैं, जो पहले से ही स्थापित लोग हैं, वो नए लोगों को जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं. उस संघर्ष को वह आज तक महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हालांकि इस मामले में उनकी किस्मत अच्छी रही कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों का खूब प्यार मिला. जनता ने भी सहयोग किया और आगे भी वह काम करते रहेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 04, 2025, 08:35 IST










