Last Updated:October 05, 2025, 12:06 IST
भोजपुरी हीरोइन काजल राघवानी का नया गाना ‘पियवा बाटेला कमाई पटीदार के’ शनिवार को रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और साथ ही अपने फैंस से खास रिक्वेस्ट की है.
ख़बरें फटाफट
काजल राघवानी के भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल.
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की मशहूर हीरोइन काजल राघवानी अपना नया गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है ‘पियवा बाटेला कमाई पटीदार के’. शनिवार को काजल राघवानी का यह गाना रिलीज हो गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है.
काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की क्लिप साझा की, जिसके साथ उन्होंने फैंस से गाने को प्यार और समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पियावा बाटेला कमाई पटीदार के गाना रिलीज हो गया. हमारे गाने को प्यार और सपोर्ट दें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें.’
View this post on Instagram
सुमित सिंह-शिल्पी राज ने गाया गाना
इस गाने को मशहूर गायक सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्शन का जिम्मा आर्या शर्मा ने संभाला है, जिन्होंने गाने को पारंपरिक भोजपुरी धुन दी है. कोरियोग्राफी की बात करें तो गोल्डी जायसवाल और सन्नी सोनकर ने मिलकर गाने के डांस सीक्वेंस को जीवंत बनाया है.
दर्शकों को पसंद आ रहा है गाना
गाना एक मजेदार और भावनात्मक प्रसंग पर आधारित है. इसमें एक देवर अपनी भाभी से उनके उदास होने का कारण पूछता है. जवाब में भाभी बताती हैं कि उनका पति अपनी कमाई पड़ोसियों को बांट देता है, जिससे वह परेशान हैं. गाने का यह हल्का-फुल्का और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस काजल के इस गाने को काफी प्यार दे रहे हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
16 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
काजल राघवानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र से ही गुजराती सिनेमा से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘रिहाई’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘मुकद्दर’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘प्रतिज्ञा 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
काजल राघवानी की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्में ‘मुनिया’ और ‘गुजराती बहू’ हैं. उनकी ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगी,’ ‘गौरी,’ और ‘बड़की दीदी’ जैसी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
October 05, 2025, 12:06 IST











