‘अनुपमा’ में मोटी रकम लेने वाला एक्टर, बिग बॉस 19 में ले रहा सबसे तगड़ी फीस, कौन है TV का ये बेताज बादशाह?

Last Updated:October 05, 2025, 12:19 IST

How much did Gaurav Khanna earn for Anupama: बिग बॉस 19 में वैसे तो एक से एक धुरंधर नजर आए. जहां कुनिका सदानंद से लेकर अशनूर कौर जैसे सितारों ने धूम मचाई. वहीं अनुपमा और मास्टर शेफ फेम गौरव खन्ना ने भी हिस्सा लिया. चलिए बताते हैं गौरव खन्ना की अनुपमा सीरियल के लिए फीस.

ख़बरें फटाफट

Gaurav Khanna earn for Anupama: बिग बॉस 19 में एक से एक कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया. कोई पीस एक्टिविस्ट आया तो कोई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर. ऐसे ही गौरव खन्ना टीवी का बड़ा नाम हैं जिन्होंने सलमान खान के शो में जगह हासिल की. गौरव खन्ना कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हैं. गौरव खन्ना बिग बॉस से पहले ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ की ट्रॉफी जीत भी जीती थी. इससे पहले वह अनुपमा सीरियल में भी लीड रोल में नजर आए. वह रुपाली गांगुली के साथ काफी समय तक इस शो में काम कर चुके हैं जिसके लिए उन्हें तगड़ी फीस भी मिलती थी.

टीवी की दुनिया में अनुपमा शो का काफी नाम रहा है. जहां सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना, मदसला शर्मा से लेकर रुपाली गांगुली जैसे सितारों ने काम किया. टीआरपी में भी ये कई बार नंबर वन डेली सोप रहा है.

गौरव खन्ना की अनुपमा सीरियल में फीस

रुपाली गांगुली के बाद जिन्हें सबसे ज्यादा फीस मिलती थी वो गौरव खन्ना ही रहे हैं. अनुज कपाड़िया के किरदार को निभाने के लिए गौरव को तगड़ी फीस मिलती थी. उन्होंने अनुपमा के एक्स हसबैंड का रोल प्ले किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना को अनुपमा सीरियल के लिए 1.5 लाख रुपये एक एपिसोड के मिलते थे.

अनुपमा के लिए रुपाली गांगुली की फीस

रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अनुपमा सीरियल में सबसे ज्यादा फीस रुपाली गांगुली को मिलती है. वह एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वहीं सुधांशु पांडे को भी डेढ़ लाख रुपये एक एपिसोड का मिलता है.

गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 के लिए फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के भी सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं. दावा किया जा रहा है कि वह हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. मतलब ये कि वह एर एपिसोड के ढाई लाख रुपये तक हासिल कर रहे हैं.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2025, 12:19 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति