जिस्मानी संबंध बनाने के लिए करण कुंद्रा का किया यूज? अनुषा दांडेकर का वायरल हुआ ऐसा वीडियो, भड़क उठे यूजर्स

नई दिल्ली. अनुषा दांडेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. उनके एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. अनुषा ने सिचुएशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने नेटिजेन्स का ध्यान खींच लिया. कई लोगों का मानना है कि अनुषा ने खुद यह कबूल किया है कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का अपने निजी फायदों के लिए इस्तेमाल किया. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अनुषा की नीयत और पुराने रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं.

अपने पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अनुषा सिचुएशनशिप को लेकर बात करती नजर आईं. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह एक तरह से प्लेसहोल्डर (अस्थायी जगह भरने वाला) होता है. जैसे कोई आपके साथ होता है जब तक कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल जाता. यह मूल रूप से ऐसा होता है कि आप अपनी जिंदगी की खाली जगह को किसी अस्थायी व्यक्ति से भर रहे हैं- चाहे वह आपकी शादी में साथ देने के लिए हो, साथ घूमने-फिरने, बर्थडे मनाने, रोमांचक चीज़ों में शामिल होने, सेक्स या साथ बिताने के लिए.’

सिचुएशनशिप का बताया मतलब

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन अंदर से आप अब भी उस बेहतर इंसान का इंतजार कर रहे होते हैं और आप कह सकते हैं- यह तो बस एक सिचुएशनशिप है और जैसे ही वो बेहतर इंसान आ जाता है, आप उस प्लेसहोल्डर को हटा देते हैं और असली रिश्ता शुरू होता है. मेरे अनुसार सिचुएशनशिप यही है.’ डिस्कशन का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने अनुषा दांडेकर की आलोचना शुरू कर दी. कई लोगों ने उनके बयान को इस तरह से लिया जैसे उन्होंने करण कुंद्रा का इस्तेमाल किया हो.

अनुषा दांडेकर पर भड़के यूजर्स

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उन्हें कभी प्यार था ही नहीं, लड़कों का इस्तेमाल किया सेक्स, बर्थडे और ट्रैवल्स के लिए, फिर अगले पर चली गई’. दूसरे ने लिखा, ‘पूरा एपिसोड शर्मनाक है, वो बार-बार कह रही हैं कि उसके सारे पुराने रिश्ते सिर्फ एक खालीपन को भरने के लिए थे. तुम जो करना चाहो करो, लेकिन दूसरों को क्यों घसीटना?’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने खुद ही मान लिया कि उनके सारे रिश्ते असल में सिर्फ सिचुएशनशिप थे, अनुषा दांडेकर घिनौनी है, उन्हें न किसी इंसान की इज्जत है, न रिश्तों की.’

करण कुंद्रा संग रिश्ते में थीं अनुषा दांडेकर

बताते चलें कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के बीच साल 2016 से 2019 तक रिलेशनशिप रहा और फिर दोनों ने साल 2020 के आखिर में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. इससे पहले दिए गए इंटरव्यूज में अनुषा ने हिंट दिया था कि उनके ब्रेकअप की एक बड़ी वजह बेवफाई थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया और झूठ बोला गया, जिससे उनकी आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति