VIDEO: सबसे रंगीन क्रिकेटर धोनी का जिगरी, प्यार की पिच का पक्का खिलाड़ी
Last Updated:October 16, 2025, 17:38 IST
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर आग लगाने वाले ब्रावो, असल ज़िंदगी में भी कोई मामूली खिलाड़ी नहीं हैं. कैरेबियाई क्रिकेट कल्चर के मस्त मौला खिलाड़ी, जिन्होंने पारंपरिक शादी का झमेला छोड़कर अपनी लाइफस्टाइल को एकदम अलग रखा है.
प्यार की पिच का पक्का खिलाड़ी है धोनी का जिगरी दोस्त ब्रावो
नई दिल्ली. जब बात आती है क्रिकेट के मस्तीखोर सितारों की, तो ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे ऊपर आता है. धोनी जैसे दिग्गज के खास दोस्त, जो अपने अंदाज़ और स्टाइल से क्रिकेट जगत में अलग पहचान रखते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर आग लगाने वाले ब्रावो, असल ज़िंदगी में भी कोई मामूली खिलाड़ी नहीं हैं. कैरेबियाई क्रिकेट कल्चर के मस्त मौला खिलाड़ी, जिन्होंने पारंपरिक शादी का झमेला छोड़कर अपनी लाइफस्टाइल को एकदम अलग रखा है.
म्यूजिक के मैदान पर कई धमाकेदार गाने बनाने वाले ब्रावो की वैसे तो तीन गर्लफ़्रेंड और तीन बच्चे, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. उनकी इस फ्री स्पिरिट लाइफस्टाइल ने उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ फैंस के दिलों में भी एक खास जगह दिलाई है. क्रिकेट के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
निजी जिंदगी में ब्रावो का ‘बोल्ड’ अवतार
एक समय धोनी के सबसे चहेते खिलाड़ियों में शुमार ब्रावो भले ही क्रिकेट के मैदान में शांत स्वभाव के खिलाड़ी माने जाते हों, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में रोमांस और ग्लैमर की कमी नहीं रही है. क्रिकेटर दीपक चाहर ने एक टीवी शो में खुलासा किया था कि ड्वेन ब्रावो बिना शादी किए ही तीन बच्चों के पिता हैं. दीपक ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि, ब्रावो हर साल आईपीएल में नई गर्लफ्रेंड लेकर आते हैं, ये शायद वेस्टइंडीज की कल्चर का हिस्सा है. वैसे सोशल मीडिया पर भी ब्रावो के कई रंगीन वीडियो इस बात की गवाही देते रहते है.
View this post on Instagram
ब्रावो के फेमस अफेयर
अपनी धीमी गेंदों के लिए मशहूर ब्रावो के नाम कई खूबसूरत मॉडलों और पर्सनालिटीज से जुड़ चुका है, जिनमें सबसे चर्चित हैं रेजिना रामजित और खिता गोंजालविस. इन दोनों से उनका रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा. खिता गोंजालविस न केवल ब्रावो की पार्टनर हैं, बल्कि एक प्रोफेशनल शेफ भी हैं. उन्होंने फ्रांस, इटली और अमेरिका से शेफ की ट्रेनिंग ली है. फिलहाल खिता अपने एक बेटे और ब्रावो के साथ त्रिनिदाद में रहती हैं. वो अक्सर ब्रावो को स्टेडियम में सपोर्ट करती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. उनकी खूबसूरती और स्टाइल सेंस ने उन्हें कैरेबियन की ग्लैमरस हस्तियों में शुमार कर दिया है. ब्रावो के तीनों बच्चे अलग-अलग रिश्तों से हैं, लेकिन वह सबके साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखते हैं और एक जिम्मेदार पिता की भूमिका निभाते हैं. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ब्रावो ने 161 मैचों में 1560 रन बनाए और 183 विकेट झटके और धोनी की सफलता में बहुत अहम रोल निभाया.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 17:38 IST











