रेलवे के किचन से लेकर फूड प्लाजा तक में इंडक्शन पर बनेगा खाना, IRCTC को ऑर्डर

Last Updated:March 12, 2026, 10:06 IST

LPG Cylinder Crisis News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट गहराता जा रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर भारी कमी नजर आ रही है. बच्चों के मिड डे मिल से लेकर सरकारी कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट गैस सिलेंडर की कमी से प्रभावित हो रही है.

आईआरसीटीसी का गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए बड़ा फैसला. (इमेज- फाइल फोटो)

कानपुरः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट गहराता जा रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर भारी कमी नजर आ रही है. बच्चों के मिड डे मिल से लेकर सरकारी कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट गैस सिलेंडर की कमी से प्रभावित हो रही है. इस बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इस नए फैसले के तहत रेलवे के किचन में अब इंडक्शन व माइक्रोवेव पर खाना बनेगा. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति किल्लत होने पर रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी के किचन, कैंटीन ,फूड प्लाजा पर इंडक्शन व माइक्रोवेव पर भोजन बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

अब 21 दिन की जगह 25 दिन पर मिलेगा सिलेंडर
बता दें कि गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में लाते हुए कई नए नियम लागू किए हैं. अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन की जगह 25 दिन के अंतराल पर होगी. लेकिन इन फैसलों के बीच कानपुर में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं.

किन जगहों को दी जाएगी प्राथमिकता
सरकार ने गैर-घरेलू जरूरतों के लिए आयातित एलपीजी के इस्तेमाल का फैसला किया है. अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को गैस सप्लाई को लेकर तेल विपणन कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति फैसला करेगी. हालांकि इन फैसलों के बावजूद कानपुर में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

लोगों को करना पड़ रहा है घंटों इंतजार
लोग सुबह से ही एजेंसी पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं और घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की बुकिंग और डिलीवरी दोनों में देरी हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 10:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति