वो कोई हीरो नहीं है.. अब रामभद्राचार्य का हमला, शाहरुख को लेकर मचा बवाल

Last Updated:January 02, 2026, 09:18 IST

Shahrukh Khan Controversy: आईपीएल में बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान अब राजनेताओं से लेकर धर्मगुरुओं के निशाने पर आ आ गये हैं. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और बीजेपी नेता संगीत सोम के बाद अब रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो कोई हीरो नहीं हैं. उनका चरित्र हमेशा से ही देशद्रोही वाला रहा है.

ख़बरें फटाफट

संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया गद्दार.

लखनऊ. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वजह है उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदना. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं. कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक करार दिया है, जबकि कुछ उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस मुद्दे पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादतियों के समय में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना सही नहीं है. इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया. उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि IPL के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदकर शाहरुख खान ने देश के साथ गद्दारी की है. सोम के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और विवाद को और हवा दे दी.

शाहरुख का कोई चरित्र नहीं

नागपुर पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भी शाहरुख खान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “शाहरुख खान तो ऐसा करेंगे ही, वे कोई हीरो नहीं हैं. उनका कोई चरित्र नहीं है. उनकी हरकतें देशद्रोही जैसी रही हैं.” स्वामी के इस बयान से शाहरुख के आलोचकों को और बल मिला, और हर तरफ से उन्हें खरी-खोटी सुनाई जाने लगी.

बरेली के मौलाना ने शाहरुख का किया बचाव

हालांकि, सभी लोग शाहरुख के खिलाफ नहीं हैं. बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने शाहरुख खान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि शाहरुख का मकसद गलत नहीं है. उन्हें गद्दार या आतंकी कहना शर्मनाक और गलत है. मौलाना ने आगे कहा, “बांग्लादेश भारत का मित्र देश है. देवकीनंदन ठाकुर और संगीत सोम के बयान सरासर गलत और अन्यायपूर्ण हैं.” मौलाना के इस समर्थन से विवाद में एक नया मोड़ आया है, जहां एक तरफ राजनीतिक और धार्मिक आलोचना है, तो दूसरी तरफ उनका बचाव भी हो रहा है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 09:18 IST

homeuttar-pradesh

वो कोई हीरो नहीं है.. अब रामभद्राचार्य का हमला, शाहरुख को लेकर मचा बवाल

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति