PTR में दिखा गजब नजारा! बाघ-बाघिन की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:January 02, 2026, 10:10 IST

Pilibhit Tiger Reserve Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर पीटीआर से जुड़े कई फोटो और वीडियो रोज अपलोड हो रहे हैं. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की पक्की पटरी पर एक मेटिंग पेयर (जोड़ा) नज़र आया है. ये नज़ारा अपने आप में बेहद ख़ास है.

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आए दिन एक से बढ़कर एक रोचक वीडियो सामने आते हैं. लेकिन बहुत कम नजारे ऐसे होते हैं जो हर किसी का मन मोह लेते हैं. हाल ही एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सामने आया है, वीडियो में बाघों का जोड़ा चहलकदमी करते नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह वीडियो काफी अधिक लोकप्रिय हो रहा है.

आपको बता दें कि हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी और शारदा की तराई में बसे जंगलों को तराई आर्कलैंड कहा जाता है. जैव विविधता के लिहाज से इस क्षेत्र को काफी संपन्न माना जाता है. वहीं यहां का प्रमुख आकर्षण हैं तराई के भारी भरकम बंगाल टाइगर्स, जिनके दीदार के लिए हजारों सैलानियों की आमद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दर्ज की जाती है.

वाइल्ड लाइफ कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद है PTR
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 730 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जंगल में 71 से भी अधिक बाघ और तेंदुए समेत तमाम दुर्लभ जंगली जानवर हैं. यहां की अनुकूल आबोहवा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता के चलते पर्यटकों को अच्छी साइटिंग मिलती है. यही कारण है कि पीटीआर पर्यटकों के साथ ही साथ वाइल्ड लाइफ कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद है. इन दिनों सोशल मीडिया पर पीटीआर से जुड़े कई फोटो और वीडियो रोज अपलोड हो रहे हैं. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की पक्की पटरी पर एक मेटिंग पेयर (जोड़ा) नज़र आया है. ये नज़ारा अपने आप में बेहद ख़ास है.

इतना करना होगा खर्च
अगर आप भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ बातें जान लें. पीलीभीत में डॉरमेट्री से लेकर लक्जरी रिजॉर्ट तक मौजूद हैं. अगर ठहरने में आने वाले खर्च की बात करें तो ये रेंज 500 रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक जाती है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैर के लिए प्रति व्यक्ति लगभग एक हजार रुपये खर्च आता है. टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप पीटीआर की ऑफिशियल वेबसाइट www.pilibhittigerreserve.in पर जा सकते हैं. हालाँकि बुधवार को पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में सफारी बंद रहती है.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

Location :

Pilibhit,Pilibhit,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 10:10 IST

homeuttar-pradesh

PTR में दिखा गजब नजारा! बाघ-बाघिन की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद, वीडियो हुआ…

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति