देवबंद-रुड़की मालगाड़ी ट्रैक पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को राहत

Last Updated:January 02, 2026, 12:17 IST

Saharanpur news: नए साल में देवबंद-रुड़की रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा, क्योंकि अब वे कम खर्च और कम समय में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे. जिससे दिल्ली से देहरादून की दूरी जहां 33 किमी कम हो गई वहीं दिल्ली से चलकर ट्रेन चार घंटे में देहरादून पहुंच जाएगी.

रेलवे ने 27.45 किमी लंबे देवबंद-रुड़की रेलमार्ग का निर्माण किया है, अभी इस रेलखंड पर केवल मालगाड़ियों का ही संचालन हो रहा है. लेकिन नए साल में पैसेंजर ट्रेन चलने की तैयारी पूरी होने की खबर से लोगों में उत्साह है.

नया साल देवबंद और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए सौगातभरा होने जा रहा है. जी हां, जल्द ही नए साल में देवबंद-रुड़की रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी. जिससे आम यात्रियों और क्षेत्रवासियों को कोई सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा.

हाल ही में नंदा एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन इस रूट पर स्टॉपेज न होने के चलते स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. अब नए साल में पैसेंजर ट्रेन चलने की तैयारी पूरी होने की खबर से लोगों को बड़ी रात मिलने की उम्मीद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पैसेंजर ट्रेन के संचालन से देवबंद, झबरेड़ा और उत्तराखंड सीमा के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. खास बात यह है कि झबरेड़ा उत्तराखंड तक यूपी में देवबंद व भनेड़ा दो स्टेशन पड़ते हैं, जहां यदि ट्रेन का ठहराव होता है तो बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

इस रेल सेवा के शुरू होने से लोग कम खर्च और कम समय में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख शहरों रुड़की-हरिद्वार आदि तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे न सिर्फ दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा क्षेत्र और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

एक हजार करोड़ की लागत से बना है 27.5 किमी देवबंद-रुड़की रेलमार्ग करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत बनाए गए 27.45 किमी लंबे देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों ने बीती 29 मार्च को निरीक्षण कर रेलवे संचालन को हरी झंडी दे दी थी. जिससे दिल्ली से रुडकी जाने वाले यात्रियों को 33 किमी की दूरी घट गई.

लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी अभी तक नए ट्रैक का लाभ देवबंद क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला है. हालांकि पिछले 10 दिन से नंदा देवी एक्सप्रेस को ट्रैक पर चलाया जा रहा है लेकिन स्टॉपेज न होने से क्षेत्र के लोगों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

रेल मार्ग पर बनाए गए हैं दो नए स्टेशन देवबंद-रुड़की रेल मार्ग पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के 14 गांव और उत्तराखंड के 11 गांव उक्त रेलवे मार्ग में शामिल किए गए हैं. जिसके चलते देवबंद, भनेड़ा और उत्तराखंड के झबरेड़ा में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन बनाए गए हैं. चार घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचेगी ट्रेन देवबंद-रुडकी रेल लाइन के 27.45 किमी निर्माण से अब ट्रेन वाया टपरी के बजाए सीधे रुड़की और देहरादून जाएगी.

First Published :

January 02, 2026, 12:17 IST

homeuttar-pradesh

देवबंद-रुड़की मालगाड़ी ट्रैक पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को राहत

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति