आंखों में आंसू और जलन से परेशान? ये टिप्स बनाएं काजल को परफेक्ट

Last Updated:January 02, 2026, 12:59 IST

कई महिलाओं को काजल लगाते समय आंखों में जलन और आंसू आने की समस्या होती है. इससे न केवल मेकअप बिगड़ जाता है बल्कि आंखें लाल भी हो जाती हैं. लेकिन, कुछ आसान घरेलू उपाय और ट्रिक्स अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है. सबसे पहले हमेशा अच्छी क्वालिटी का काजल चुनें, जो आंखों को आराम दे और आंसुओं को रोकने में मदद करे.

अक्सर काजल लगाने के दौरान आंखों से आंसू आने लगते हैं या आंखों में जलन महसूस होती है. इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का काजल चुनें. ध्यान रखें कि लोकल या एक्सपायर्ड काजल आंखों में जलन पैदा कर सकता है. इसलिए हमेशा हर्बल या आई-टेस्टेड काजल का ही इस्तेमाल करें. इससे आंखों में आंसू और जलन जैसी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.

काजल लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आंखों से आंसू न आएं. सबसे पहले अपनी आंखें अच्छी तरह साफ करें. अगर आंखों में धूल या पानी मौजूद होगा, तो काजल चुभ सकता है. इसलिए हमेशा सूखी और साफ आई एरिया पर ही काजल लगाएं.

काजल लगाने से पहले इसे हमेशा हल्का गर्म करें. इसके लिए काजल को लगाने से पहले 5–10 सेकंड के लिए अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें. ऐसा करने से काजल सॉफ्ट हो जाता है और आंखों में चुभन जैसी समस्या नहीं होती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काजल लगाते समय अक्सर आंखें बंद हो जाती हैं, जिससे आंखों में आंसू आ सकते हैं. इसके लिए काजल हमेशा पूरी तरह खुली आंखों पर लगाएं. अगर आंखें आधी बंद रखकर काजल लगाया जाए तो वह अंदर जा सकता है, जिससे जलन और आंसू आने की समस्या होती है.

काजल लगाने से पहले ध्यान रखें कि इसे एक ही बार में लगाना चाहिए. बार-बार काजल लगाने से आंखों में इरिटेशन हो सकती है. इसलिए हमेशा हल्के हाथ से एक बार में ही काजल लगाएं.

काजल लगाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि काजल नुकीला या बहुत मोटी नोक वाला न हो. बहुत ज्यादा नुकीला काजल आंखों को चुभ सकता है. इसलिए हमेशा हल्का राउंड शेप वाला काजल चुनें, ताकि आंखों में लगाते समय कोई चुभन या जलन न हो.

कई बार काजल लगाने के दौरान आंखों में आंसू, चुभन और खुजली की समस्या भी हो जाती है. इसके लिए अच्छी आई ड्रॉप का इस्तेमाल मददगार हो सकता है. अगर आपकी आंखें ज्यादा सेंसिटिव हैं, तो काजल लगाने से पहले लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का उपयोग किया जा सकता है.

First Published :

January 02, 2026, 12:59 IST

homeuttar-pradesh

आंखों में आंसू और जलन से परेशान? ये टिप्स बनाएं काजल को परफेक्ट

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति