काशी विश्वनाथ से भी पुराना है महादेव का ये मंदिर, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

Last Updated:January 02, 2026, 13:00 IST

Varanasi Oldest Temple:काशी दुनिया के सबसे पुरातन शहरों में से एक है.इस शहर में कई ऐतिहासिक चींजे है.यहां काशी विश्वनाथ मंदिर से भी पुराना भगवान शिव का मंदिर है.जहां आज भी पूजा होती है.यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है.

वाराणसी में कंदवा में कर्मदेश्वर महादेव का मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में हुआ था. तब से यह मंदिर आज तक जस का तस है. इसकी देखरेख की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग की है.

इस शिव मंदिर को गढ़वाल के राजाओं ने बनवाया था. इसकी प्राचीनता और खूबसूरती लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. यह मंदिर नागर शैली का अद्भुत नमूना है. मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित है.

कर्मदेश्वर महादेव मंदिर पूर्व मुखी शिव मंदिर है. इस मंदिर के शिखर के चारों और देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित है जिसमें उमा महेश्वर, नटेश शिव, ब्रह्मा, विष्णु, महिषासुर मर्दिनी, गंजातक, शिव सहित कई प्रतिमाएं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काशी के पंचकोसी परिक्रमा का यह पहला पड़ाव है. धार्मिक मान्यता है कि यहां प्रभु श्री राम को ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति मिली थी. महाशिवरात्रि के साथ सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है. इसके अलावा सोमवार के दिन भी स्थानीय श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने आते हैं.

इस मंदिर का जिक्र काशी खंडोक्ट में भी है. ऐसी कथा है कि इसी जगह कर्मद ऋषि ने कठोर तप किया गया. उन्ही के नाम पर इसका नाम कर्मदेश्वर महादेव रखा गया. मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी काफी दुर्लभ है.

काशी का यह मंदिर यहां की प्राचीनता का अद्भुत और जीता जागता उदाहरण है. इस मंदिर में गर्भगृह, प्रदक्षिणा पथ, अंतराल, महामंडप तथा अर्द्धमंडप भी स्थापित है.

इस मंदिर के करीब एक कुंड भी है जिसे कंदवा कुंड के नाम से लोग जानते हैं. कहा जाता है यह कुंड कर्मद ऋषि के आसुंओं से बनी हुई है. इसी कुंड के एक कोने पर यह प्राचीन मंदिर है.

इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा और उनके जलाभिषेक से मनुष्य को देव ऋण से मुक्ति मिल जाती है. इसके अलावा यहां दर्शन पूजन से जाने अनजाने में हुए पापों से भी छुटकारा मिल जाता है. यह मंदिर भक्तों की हर मनोरथ को भी पूरा करने वाला है. इसलिए विशेष दिनों में यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है.

First Published :

January 02, 2026, 12:33 IST

homeuttar-pradesh

काशी विश्वनाथ से भी पुराना है महादेव का ये मंदिर, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति