ये हैं कानपुर के 5 चमत्कारी हनुमान मंदिर, दर्शन करने मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना, जानें मान्यता

Last Updated:January 02, 2026, 13:03 IST

Kanpur Famous Hanuman Mandir: कानपुर महानगर में आस्था के कई ऐसे केंद्र हैं, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.यहां हम आपको कानपुर के पांच प्रमुख हनुमान मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जो भक्तों के बीच आस्था का बड़ा केंद्र हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं. मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष आयोजन होता है.

कानपुर महानगर के हनुमंत विहार स्थित हनुमान मंदिर शहर के प्रमुख आस्था स्थलों में गिना जाता है, यहां बजरंगबली की प्रतिमा अत्यंत भव्य है और श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां पर जरूर फल देता है हर मंगलवार और शनि देव को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होती है जिसमें दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं यहां पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय  हो जाता है.

कानपुर महानगर के गोमती नगर पंच जैसे व्यवसायिक इलाके में मौजूद हनुमान मंदिर व्यापारियों और आम लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है. रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं मंगलवार को यहां विशेष पूजा अर्चना होती है, जिसमें दूर-दूर से भी भक्त आते हैं. दुकानदार कर्मचारी समेत कई लोग अपने काम की शुरुआत से सबसे पहले यहां पर दर्शन करते हैं. इसको सबसे शुभ माना जाता है. सुबह और शाम की आरती के समय मंदिर में विशेष चहल पहल रहती है और पूरा क्षेत्र जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठता है.

कानपुर के पनकी स्थित हनुमान मंदिर सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है. यह शांति और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. दूर-दूर से भक्त यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं. मंगलवार को यहां पर विशेष पूजा अर्चना होती है और लंबी भक्तों की लाइन लगती है. यह शहर का सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी है. बड़े मंगल और बुढ़वा मंगल में भी यहां विशेष आयोजन होता है और दूर-दूर से पेट यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर के रावतपुर इलाके का यह हनुमान मंदिर बेहद पुराना और प्राचीन मंदिर है. यह मंदिर छात्रों और युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है. क्योंकि इस इलाके में बड़ी संख्या में छात्र और बच्चे रहते हैं, जो परीक्षा नौकरी या किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले इस मंदिर में दर्शन जरूर करते हैं. वहीं मंगलवार को विशेष पूजा पाठ का आयोजन होता है. जिसमें भक्त शामिल होते हैं. यह एक शांत वातावरण वाला मंदिर है.

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में बना हनुमान मंदिर बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है. यह मंदिर धर्म आध्यात्मिक के साथ ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है. यहां नियमित रूप से हनुमान चालीसा और रामायण पाठ का आयोजन होता है. मान्यता यह है कि इस मंदिर में दर्शन करने से सारे कष्ट कट जाते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है.

First Published :

January 02, 2026, 13:03 IST

homeuttar-pradesh

ये हैं कानपुर के 5 चमत्कारी हनुमान मंदिर, जानें यहां की मान्यता

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति